Peddi Controversy Explodes: क्या 'पेद्दी' सेट पर पहले ही जान्हवी कपूर ने विरोध जताया था? क्या कैमरा एंगल्स और बॉडी शॉट्स को लेकर डायरेक्टर से बहस हुई थी? क्या राम चरण ने भी दखल दिया? और क्या अब सोशल मीडिया पर लीक चैट्स ने पूरे विवाद को और बड़ा बना दिया है?
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर जहां शानदार कमाई कर रही है, वहीं विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। महिला किरदार के चित्रण और कुछ सीन्स को लेकर शुरू हुआ बवाल अब और गहरा गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि जान्हवी कपूर ने शूटिंग के दौरान ही कुछ कैमरा एंगल्स और सीन्स पर आपत्ति जताई थी। इन कथित चैट्स के सामने आने के बाद फिल्म के नैरेटिव, सेट पर फैसलों और इंडस्ट्री प्रैक्टिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'पेद्दी' के विवादित सीन्स पर जान्हवी कपूर ने जताई थी आपत्ति?
फैन क्लब्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि जान्हवी कपूर ने शूटिंग के दौरान ही कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई थी। इन मैसेजेस के अनुसार उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि कुछ कैमरा एंगल्स का इस्तेमाल न किया जाए। कथित संदेश में लिखा था, “मैंने कहा था नो B**b और वेस्ट शॉट्स।” इन चैट्स के सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि यह मुद्दा दर्शकों की प्रतिक्रिया से पहले ही सेट पर मौजूद था।
यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के बोल्ड अंदाज़ पर हंगामा! इन 3 फिल्मों में भी ऐसे सीन से काट चुकीं बवाल
राम चरण के दखल का दावा भी सामने आया
लीक बातचीत में यह भी दावा किया गया कि राम चरण ने भी इस मामले में दखल दिया था। चैट्स के मुताबिक़, उन्होंने कथित तौर पर कहा कि ऐसे एंगल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इन दावों के मुताबिक डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि यह सभी स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर फैन क्लब्स द्वारा शेयर किए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विवाद की जड़ में क्या हैं आपत्तिजनक सीन?
फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के एक हिस्से ने जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ के इंट्रोडक्शन सीन्स पर आपत्ति जताई है। कई लोगों ने कहा कि कैमरा लंबे समय तक उनके शरीर पर फोकस करता है, जिससे किरदार की बजाय उन्हें एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाया गया है। इसके अलावा राम चरण के किरदार ‘पेद्दी’ और अचियम्मा के बीच कुछ सीन्स को लेकर भी एजेंसी और कंसेंट पर सवाल उठे हैं, जिससे ऑनलाइन बहस और तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला
‘इट कीप्स हैपनिंग इन द साउथ’ — इंडस्ट्री पर भी सवाल
कथित चैट्स में जान्हवी कपूर का एक और बयान सामने आया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, “It keeps happening in the south.” यानी यह समस्या साउथ इंडस्ट्री में बार-बार होती है। इस टिप्पणी के बाद बहस और बढ़ गई है, क्योंकि इसे इंडस्ट्री वर्क कल्चर और महिला कलाकारों के अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिल्म की टीम पर बढ़ा दबाव, डायरेक्टर ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने सार्वजनिक बयान जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य मनोरंजन और जुड़ाव है, न कि किसी को असहज करना। उन्होंने लिखा कि जिन दृश्यों पर आपत्ति जताई गई है, उन पर टीम ने गंभीरता से विचार किया है और बदलाव करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को असुविधा हुई है तो वे दिल से क्षमा चाहते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं, कमाई जारी
विवाद के बावजूद ‘पेद्दी’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि यह विवाद आगे इसकी कमाई और पब्लिक इमेज पर क्या असर डालता है।
