
राम चरण ई हालिया रिलीज पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन पर मचे विवाद की वजह से चर्चा में है। लेकिन बावजूद इसके इसकी कमाई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 4 जून 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 3 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फिल्म के मेकर्स ने खुद यह दावा किया है। उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'पेद्दी' की दुनियाभर में कमाई के आंकड़े जनता के बीच रखे हैं।
'पेद्दी' मूवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी गई है। इस पेज से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है कि 3 दिन में 'पेद्दी' ने 236.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, "बॉक्स ऑफिस चैंपियन 'पेद्दी' को कोई रोक नहीं सकता। पेद्दी ने तीन दिन में वर्ल्डवाइड 36.7 करोड़ रुपए की कमाई की है।"
यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के विवादित सीन पर भड़की साउथ एक्ट्रेस, खोलकर रख दिया इंडस्ट्री का काला सच!
हालांकि, ट्रेड रिपोर्ट्स के आंकड़े इससे अलग हो सकते हैं। ट्रेड वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक़, अभी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 191.07 करोड़ रुपए कमाए हैं।
‘पेद्दी’ में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे बड़े कलाकार फिल्म को मजबूत सपोर्ट देते हैं। इस मल्टीस्टारर कास्ट ने फिल्म के स्केल और इमोशनल इम्पैक्ट को और भी ग्रैंड बना दिया है, जिससे ऑडियंस का कनेक्शन मजबूत हुआ है। फिल्म को विजुअली और म्यूजिकल तौर पर बेहद भव्य बनाने में टेक्निकल टीम का बड़ा हाथ रहा है। इसमें ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान का म्यूजिक, आर. रत्नावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन और नवीन नूली की एडिटिंग शामिल है।
यह भी पढ़ें : Shocking: जान्हवी कपूर की मर्जी के बिना शूट हुए 'पेद्दी' के बवाल सीन? लीक चैट ने हुआ बड़ा खुलासा!
फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है। इसके साथ ही मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट ने को-प्रोडक्शन में योगदान दिया है। ‘Peddi’ को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया गया है, जिसने पहले भी कई बड़ी फिल्मों को सफलतापूर्वक पेश किया है। फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।