Peddi Janhvi Kapoor character debate: क्या ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है? क्या फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन सहमति और चित्रण पर सवाल उठा रहे हैं? क्या साउथ एक्ट्रेस अशिका रंगनाथ ने सीधे सिस्टम पर हमला बोला? और क्या डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की माफी इस विवाद को शांत कर पाएगी? क्या 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर इसका असर होगा?
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ इस समय बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ-साथ एक बड़े विवाद के केंद्र में है। फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ के चित्रण और कुछ रोमांटिक सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच कन्नड़ एक्ट्रेस अशिका रंगनाथ ने जान्हवी का समर्थन करते हुए पूरी इंडस्ट्री सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। वहीं विवाद बढ़ने पर निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि दर्शकों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे। मामला अब सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इंडस्ट्री की सोच पर भी सवाल बन गया है।

जान्हवी कपूर के सपोर्ट में उतरीं अशिका रंगनाथ

अशिका रंगनाथ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ कहा कि महिला कलाकारों को दोष नहीं देना चाहिए, बल्कि उस सिस्टम और मेकर्स पर सवाल उठाना चाहिए जो ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने लिखा, “एक्ट्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ना ठहराएं। जिम्मेदारी उस सिस्टम और निर्माताओं की है, जो अभी भी मानते हैं कि यही चीजें बिकती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेस अक्सर उपलब्ध मौकों के भीतर काम करते हैं, ताकि वे बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकें और ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बना सकें। अगर महिला किरदार कमजोर या अधूरे लिखे हुए लगते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े फैसलों पर ज्यादा जाती है, न कि उन एक्ट्रेसेस पर जो उन किरदारों को निभा रही होती हैं। "
यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई
'पेद्दी’ में विवाद की असली वजह क्या है?
फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दर्शकों ने जान्हवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर आरोप लगे कि कुछ दृश्यों में महिला किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है और कैमरा एंगल्स उसे केवल शरीर के रूप में दिखाते हैं। सबसे बड़ा विवाद उस सीन को लेकर है जिसमें राम चरण का किरदार बिना सहमति के जान्हवी कपूर को किस करते हैं, जिसे कई यूजर्स ने consent violation (सहमति का उल्लंघन) बताया।
डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना का बयान और माफी
विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने आधिकारिक बयान जारी किया और कहा कि उनका उद्देश्य कभी किसी को असहज करना नहीं था। उन्होंने लिखा, "एक फिल्ममेकर के रूप में मेरा मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना, उन्हें प्रेरित करना और उनसे जुड़ना होना चाहिए। कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए।" उन्होंने आगे स्वीकार किया कि कुछ हिस्सों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लिया गया है और टीम उन हिस्सों में बदलाव करेगी। वे लिखते हैं, "यदि फिल्म के किसी भी हिस्से को इस तरह महसूस किया गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं और ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं।"
यह भी पढ़ें : Shocking: जान्हवी कपूर की मर्जी के बिना शूट हुए 'पेद्दी' के बवाल सीन? लीक चैट ने हुआ बड़ा खुलासा!
'पेद्दी' की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंची
विवादों के बावजूद ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है और फिल्म ने अब तक दुनिया भर में ₹191.07 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ से काफी आगे निकल जाएगा।
