'ये गैरकानूनी है', रोती-चीखती DDJL एक्ट्रेस को उठा ले गई पुलिस, वायरल हो रहे वीडियो

Published : Nov 20, 2026, 01:24 PM IST
Pooja Ruparel Viral Video

सार

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की छुटकी यानी पूजा रूपारेल मुंबई में पेड़ कटने पर भावुक हो गईं। पुराने बरगद और पक्षियों के आशियाने उजड़ते देख एक्ट्रेस का रोते हुए वीडियो वायरल है।

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में छुटकी बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली पूजा रूपारेल इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या निजी जिंदगी का नहीं, बल्कि मुंबई में पेड़ों की कटाई का है। वर्सोवा के नाना-नानी पार्क में पुराने पेड़ों को काटे जाने से पूजा इतनी आहत हुईं कि सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उन्होंने पेड़ों को पक्षियों का घर बताते हुए सवाल उठाए और दावा किया कि कटाई के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है। एक अन्य वीडियो में महिला पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाती दिखीं।

पेड़ कटते देख रोने लगीं DDLJ की छुटकी?

पूजा रूपारेल ने सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो शेयर किए हैं। इनमें वह वर्सोवा के नाना-नानी पार्क में पेड़ों की कटाई पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वहां वर्षों पुराने पेड़ काटे गए हैं, जिनसे आसपास के लोगों के साथ-साथ पक्षियों का भी जुड़ाव था।पहले वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पक्षियों और हमारे पूर्वजों के आवास का विनाश, और कानून का उल्लंघन। कल वर्सोवा के नाना-नानी पार्क में जो हुआ। पेड़ों का विनाश, कानून तोड़ना, नुकसान रोकना, नाना-नानी पार्क, ईश्वर, मार्गदर्शन, नागरिक, पौधे, व्यवस्था, टूटना, क्षण, प्रभाव, दुखद, स्वास्थ्य, कष्ट, विरासत।'

वीडियो में पूजा रोते हुए कहती हैं, 'ये सिर्फ हेरिटेज ट्री नहीं थे, ये 35 साल पुराने पेड़ हैं, जिन्हें बीएमसी काट रही है। ये हमारा पेड़ था, वो ऐसा नहीं कर सकते। ये गैरकानूनी है। बीएमसी ने हमारा हेरिटेज पेड़ काट दिया है। इन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इन्होंने क्या किया है।'

पूजा रूपारेल ने पक्षियों के खाने और उनके घर को लेकर जताई चिंता

पूजा का दर्द सिर्फ पेड़ों के कटने तक सीमित नहीं है। वह बार-बार इस बात पर जोर देती हैं कि इन पेड़ों से पक्षियों को भोजन और रहने की जगह मिलती थी। कटे हुए पेड़ों के फल दिखाते हुए वह सवाल करती हैं कि अब पक्षी कहां जाएंगे और उनका पेट कौन भरेगा।एक्ट्रेस कहती हैं, 'ये पेड़ से आए हैं। ये वो फल हैं जो पंछी खाते हैं, अब वो सब क्या खाएंगे? सारे पंछी भी देखने आए हैं कि उनके घर के साथ क्या हो रहा है, ये किसी का घर था। आखिर वो पंछी जरूरी क्यों नहीं हैं? आप सिर्फ एक पेड़ नहीं, किसी के पूरे परिवार को मार रहे हैं। ये उनका खाना था, क्या आप उन्हें खाना देंगे? अब उन्हें कौन खाना देगा? आखिर वो जरूरी क्यों नहीं हैं?'

वह पेड़ों को बड़ा होने में लगने वाले समय और पर्यावरण में उनकी भूमिका की भी याद दिलाती हैं। पूजा आगे कहती हैं, 'एक पेड़ को इतना बड़ा होने में कितने साल लग जाते हैं। आप जानते हैं ये पेड़ क्या है, इसे इतना बड़ा बनने में कितना समय लगता है। ये कार्बन लेता है, ये पूरा कार्बन ही है। चीर दिया इन्होंने, हमारे पूर्वज को चीरा है इन्होंने। ये पावर नहीं है।'

महिला पुलिसकर्मी पूजा रूपारेल को ले जाती हुई दिखीं

पूजा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस तेज आवाज में विरोध करती और कहती दिखती हैं कि उन्हें जबरन ले जाया जा रहा है। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि अच्छे काम के लिए आवाज उठाने के कारण वह पहली बार पुलिस स्टेशन नहीं जा रही हैं। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं होता कि पुलिस उन्हें किस वजह से और कहां लेकर जा रही थी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर कोई अलग आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तीन महीने में टूट गई थी DDLJ की छुटकी की शादी

पूजा रूपारेल इससे पहले अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर किए खुलासों के कारण भी चर्चा में रही थीं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह शादी से पहले करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन शादी के महज तीन महीने बाद ही रिश्ता खत्म हो गया। पूजा के मुताबिक, उनके पति उनसे किसी भी विषय पर खुलकर बात नहीं करते थे। शादी के बाद साथ रहते हुए भी उन्हें अकेलापन महसूस होता था। इसी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया था। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में छुटकी के किरदार से पहचान बनाने वाली पूजा की जिंदगी के ये खुलासे भी उस वक्त काफी चर्चा में रहे थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Records : 15 दिन में 15 रिकॉर्ड! रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा धमाल
'हमारी चुप्पी को...' बेटी ऐश्वर्या के चरित्र पर उठे सवाल तो जमकर भड़के अर्जुन सरजा!