
पैन इंडिया स्टार प्रभास एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि हैदराबाद में बन रहा कथित ड्रीम मेंशन है। टॉलीवुड सर्कल्स में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने शहर के प्रीमियम फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट इलाके में एक बेहद आलीशान बंगले का निर्माण शुरू कराया है। कहा जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी करीब दो एकड़ में फैली होगी और सिर्फ जमीन की कीमत ही लगभग 160 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हालांकि प्रभास या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह खबर फैंस और रियल एस्टेट जगत में तेजी से चर्चा बटोर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रभास का नया कथित ड्रीम मेंशन हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट इलाके में बन रहा है। यह इलाका शहर के सबसे प्रीमियम और हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों में गिना जाता है। बताया जा रहा है कि यहां जमीन की कीमत 80 करोड़ रुपए प्रति एकड़ से ज्यादा है। ऐसे में करीब दो एकड़ जमीन की कुल कीमत लगभग 160 करोड़ रुपए मानी जा रही है। इसमें निर्माण और लग्जरी इंटीरियर की लागत शामिल नहीं है।अगर इस हिसाब से देखें तो सिर्फ ज़मीन की कीमत में मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ जैसी लगभग डेढ़ फिल्म बनाई जा सकती है, जिसका बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें : Drishyam Collection Day 4 : देश से ज्यादा विदेशों में छाई 'दृश्यम 3', कमाई पहुंची 150 CR के पास!
प्रभास के पास पहले से ही रायडुर्गम में एक चर्चित गेस्ट हाउस मौजूद है, जहां कई निजी पार्टियां और सेलिब्रिटी गैदरिंग्स होने की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि रिपोर्ट्स का दावा है कि समय के साथ उस इलाके में भीड़भाड़ बढ़ने लगी, जिसके बाद प्रभास ज्यादा प्राइवेसी और बड़े स्पेस वाली नई प्रॉपर्टी की तलाश में थे।कहा जा रहा है कि नया मेंशन सिर्फ लग्जरी रेजिडेंस ही नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी देखा जा रहा है।
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास के इस नए घर में इंटरनेशनल स्टाइल इंटीरियर और आधुनिक सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेंशन में प्राइवेट होम थिएटर, एडवांस फिटनेस एरिया, स्विमिंग पूल, बड़े लैंडस्केप गार्डन और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए विशाल लिविंग स्पेस शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो साल का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: लो आ गई 'जन नायगन' की रिलीज डेट? इस तारीख से थिएटर्स में देखें!
प्रभास इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ रियल एस्टेट और कृषि भूमि में भी लंबी अवधि के निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल और ‘सालार 2’ जैसी बड़ी फिल्में लाइनअप में हैं। ऐसे में फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ इस कथित ड्रीम मेंशन की पहली झलक देखने का भी इंतजार कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।