प्रभास की द राजा साब सिनेमाघरों में दम नहीं दिखा पाई। फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों से निगेटिव रिव्यू मिले। इसी वजह से मूवी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी नहीं कर पाई। इसी बीच फिल्म को 6 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया। रिलीज के साथ ही इसने धमाका किया।
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब की रिलीज के पहले जमकर हल्ला हुआ। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए दीवाने हो रहे थे। हालांकि, जैसे ही ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये महा फिसड्डी साबित हुई। दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया।
26
सुपरफ्लाप हुई द राजा साब
प्रभास की फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस सुपरफ्लॉप साबित हुई, जबकि मेकर्स को 100 फीसदी उम्मीद थी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रहेगी। 450 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म वर्ल्डवाइड 205 करोड़ कमा पाई। इसके डायरेक्टर मारुति हैं।
प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद 6 फरवरी को ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई। इसके साथ ही फिल्म में उन सीन्स को भी जोड़ा गया, जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाए गए थे। इन सीन्स को देखने के लिए दर्शक बहुत ज्यादा क्रेजी नजर आए।
46
द राजा साब की वजह से क्रैश हुआ जियोहॉटस्टार
फिल्म द राजा साब के ओटीटी पर आते ही तकनीकी दिक्कतें आईं और भारी मांग के कारण कई यूजर्स ने क्रैश होने की शिकायत की। फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों की भारी संख्या को संभालने के लिए जियोहॉटस्टार को अपने सर्वर को अपग्रेड करना पड़ा।
56
द राजा साब के हिंदी वर्जन में ट्वि्स्ट
द राजा साब के हिंदी वर्जन के ओटीटी पर स्ट्रीम होने को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। बता दें कि हिंदी वर्जन जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध नहीं है। इसका हिंदी वर्जन 6 मार्च से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगा। हिंदी के दर्शकों को अभी और एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
66
कब रिलीज हुई थी द राजा साब
प्रभास की फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर मारुति की इस फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब लीड रोल में हैं। फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।