Fauzi: 'फौजी' का नया पोस्टर जारी, दमदार लुक में दिखें प्रभास, इन दिन रिलीज होगी मूवी

Published : Jul 16, 2026, 12:42 PM IST
fauzi

सार

Fauzi Movie Release Date : प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फौजी' 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की पुष्टि की। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है।

पैन इंडिया स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फौजी (Fauzi)' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पीरियड वॉर ड्रामा 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'फौजी'

'सीता रामम' फेम डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी के डायरेक्शन में बन रही 'फौजी' को प्रभास के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म आजादी से पहले के दौर की कहानी पर बेस्ड पीरियड वॉर ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक सैनिक के किरदार में नजर आएंगे। नया पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

दमदार स्टारकास्ट और बड़े बजट की फिल्म

फिल्म में प्रभास के साथ कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।ईमानवी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, राजेश शर्मा समेत कई कलाकार इस मूवी में दिखेंगे। मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग तेजी से जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में देशभक्ति, इमोशन और जबरदस्त एक्शन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

 

 

प्रभास की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स

'फौजी' के अलावा प्रभास के पास स्पिरिट, कल्कि 2898 AD पार्ट 2 और सलार पार्ट 2 जैसी बड़ी फिल्में भी हैं। ऐसे में आने वाले दो साल प्रभास के फैंस के लिए काफी खास रहने वाले हैं।

और पढ़ें: Ramayana: हनुमान की एंट्री के साथ खत्म होगी'रामायण' पार्ट 1,सिर्फ इतनी देर दिखेंगे सनी देओल

प्रभास की हालिया 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

  • द राजा साब (The Raja Saab - 2026) – लगभग ₹141 करोड़+ (वर्ल्डवाइड)
  • कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD - 2024) – लगभग ₹1,050 करोड़+ (वर्ल्डवाइड).
  • सलार: पार्ट 1 – सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire - 2023) – लगभग ₹615 करोड़+ (वर्ल्डवाइड).
  • आदिपुरुष (Adipurush - 2023) – लगभग ₹390 करोड़+ (वर्ल्डवाइड).
  • राधे श्याम (Radhe Shyam - 2022) – लगभग ₹215 करोड़+ (वर्ल्डवाइड)

और पढ़ें: OTT Releases: इस हफ्ते घर बैठे देखें 12 नई फिल्में और वेब सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT Releases: इस हफ्ते घर बैठे देखें 12 नई फिल्में और वेब सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट
अलायंस के 6 सबसे महंगे कंटेस्टेंट, लाखों से करोड़ों रुपये तक की कर रहे कमाई