13 से 19 जुलाई के बीच OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार रहने वाली है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी 3, हॉटस्टार और एप्पल टीवी+ पर 12 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। जानें इस हफ्ते क्या देखें।

अगर आप इस वीकेंड OTT पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच ओटीटी के कई प्लेटफॉर्म्स पर कई नई वेब सीरीज और फिल्म रिलीज हो रही है। इस हफ्ते क्राइम, एक्शन, रोमांस, हॉरर, K-ड्रामा और डॉक्यूमेंट्री समेत लगभग हर जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा।

मर्डर 101 (Murder 101)

  • रिलीज डेट: 15 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

यह एक ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें एक पुराने मर्डर मिस्ट्री केस की जांच दिखाई गई है। अगर आपको इन्वेस्टिगेशन और सस्पेंस पसंद है, तो यह आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकती है। यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो गई है और आप इस वीकेंड देख सकते हैं।

 23,000 लाइव्स (23,000 Lives)

  • रिलीज डेट: 16 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म भूमध्यसागर में शरणार्थियों की जान बचाने वाले छात्रों की भावनात्मक कहानी दिखाती है। यह इंसानियत और साहस का मैसेज देती है।

मां इंटी बंगारम (maa inti bangaaram)

  • रिलीज डेट: 17 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar

'मां इंटी बंगारम' हिंदी में रिलीज नहीं होगी, लेकिन तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है।

हार्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever)

  • रिलीज डेट: 17 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

यंग लव, दोस्ती और रिश्तों पर आधारित यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है। इसकी नई कहानी दर्शकों को इमोशनल सफर पर ले जाएगी।

द ईस्ट पैलेस (The East Palace)

  • रिलीज डेट: 16 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

K-ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह शानदार फैंटेसी सीरीज है। इसमें रहस्यमयी महल, आत्माएं और कई अनसुलझे राज देखने को मिलेंगे।

राइड ऑर डाई (Ride or Die)

  • रिलीज डेट: 18 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

यह हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर दो महिलाओं की खतरनाक यात्रा की कहानी है। फिल्म में दमदार एक्शन और तेज रफ्तार कहानी देखने को मिलेगी।

लकी (Lucky)

  • रिलीज डेट: 17 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Apple TV+

अन्या टेलर-जॉय स्टारर यह थ्रिलर सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपने पुराने अतीत से बचने की कोशिश करती है लेकिन नए रहस्य उसकी जिंदगी बदल देते हैं।

द हॉक (The Hawk)

  • रिलीज डेट: 18 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

यह स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी की वापसी की कहानी है, जो हंसी और प्रेरणा से भरपूर है।

 ऑन पर्पज़ विद जय शेट्टी (On Purpose with Jay Shetty)

  • रिलीज डेट: 15 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी के चर्चित पॉडकास्ट का वीडियो वर्जन इस हफ्ते स्ट्रीम होगा, जिसमें कई सेलिब्रिटी मेहमान नजर आएंगे।

डिजायर (Desire)

  • रिलीज डेट: 19 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

यह ड्रामा सीरीज रिश्तों, परिवार और भावनात्मक संघर्षों पर आधारित है। इमोशनल कंटेंट पसंद करने वालों को यह पसंद आ सकती है।

 ट्रांसफर त्रिमूर्थुलु (Transfer Trimurthulu)

  • रिलीज डेट: 18 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5

तेलुगु क्राइम ड्रामा एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और राजनीतिक साजिश की कहानी पर आधारित है। इसमें भरपूर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Collection Day 6 : छठे दिन फिर गिरी 'धमाल 4' की कमाई, अब 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

रक्तांचल सीजन 3 (Raktanchal Season 3)

  • रिलीज डेट: 18 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

पूर्वांचल की गैंगवार और राजनीति पर आधारित इस लोकप्रिय सीरीज का तीसरा सीजन कई नए ट्विस्ट और एक्शन के साथ लौट रहा है।

 सिमुलाक्रा (Simulacra)

  • रिलीज डेट: 19 जुलाई
  • OTT प्लेटफॉर्म: Netflix

यह कोरियन हॉरर सीरीज रहस्यमयी घटनाओं और अलौकिक शक्तियों पर आधारित है। हॉरर पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Ramayana: हनुमान की एंट्री के साथ खत्म होगी'रामायण' पार्ट 1,सिर्फ इतनी देर दिखेंगे सनी देओल