Prahaar Trailer Review: 'मेरे दुश्मनों का हिसाब बजरंगबली लेंगे''...एक डायलॉग से उज्जवल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव

Published : Sep 30, 2026, 11:13 AM IST
Prahaar Trailer Review

सार

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। 26/11 केस की कानूनी लड़ाई और जयदीप अहलावत संग उनकी कोर्टरूम टक्कर ध्यान खींचती है।

‘प्रहार’ (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी। यह मूवी में हमले के बाद क्या हुआ था, उसके बारे में बताया जाएगा, जो कोर्ट और राजनीतिक की दुनिया तक लेकर जाएगी। फिल्म में राजकुमार राव का दमदार किरदार देखने को मिलने वाला है। आइए बताते हैं, वो किसी भूमिका में दिखेंगे और उनके सामने कौन होगा।

किस पर बेस्ड है ‘प्रहार’ मूवी की कहानी

वैसे तो 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर कई कहानियां पर्दे पर आ चुकी हैं, लेकिन ‘प्रहार’ (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam) में इस घटना का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा। फिल्म में दिखाया गया है कि सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने किस तरह अजमल कसाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी और उसे फांसी के तख्त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उज्ज्वल निकम का किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं।

राजकुमार राव ने जीता ट्रेलर का ध्यान

ट्रेलर में राजकुमार राव का लुक, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी खास तौर पर ध्यान खींचती है। वह उज्ज्वल निकम के अंदाज और मराठी बोलने के तरीके को पर्दे पर उतारते नजर आते हैं। हानी में निकम का लक्ष्य अजमल कसाब को उसके अपराधों की सजा दिलाना है। ट्रेलर में कोर्ट के भीतर उनकी और कसाब के वकील की बहस भी दिखाई गई है।

जयदीप अहलावत से कोर्ट में टक्कर

फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर में वह एक वकील के किरदार में दिखाई देते हैं और कोर्टरूम में राजकुमार राव के साथ उनकी बहस कहानी को दिलचस्प बनाती है।इसके अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी फिल्म का हिस्सा हैं। ललित प्रभाकर अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 400 करोड़, आयुष्मान खुराना ने बताई फिल्म की सफलता की वजह

26/11 की घटना और कानूनी लड़ाई

ट्रेलर की शुरुआत 26/11 के मुंबई हमले के खौफनाक मंजर से होती है। इसमें एक बच्ची की गवाही भी दिखाई गई है, जिसने हमले में अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद कहानी कोर्टरूम की तरफ बढ़ती है, जहां उज्ज्वल निकम कसाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते नजर आते हैं। फिल्म का फोकस इसी कानूनी संघर्ष पर रखा गया है।

कब रिलीज होगी मूवी?

प्रहार’ (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam) का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है और फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ पर रिलीज से पहले संकट! इस वजह से फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कोर्ट में पहुंचा मामला

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘दृश्यम 3’ पर रिलीज से पहले संकट! इस वजह से फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कोर्ट में पहुंचा मामला
अक्टूबर के पहले हफ्ते में घमासान, 1-2 तारीख को 'दृश्यम 3' समेत ये 35+ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं