
एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक बेहद असहज और परेशान करने वाला अनुभव शेयर किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनल बाउंड्रीज को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह एक फिल्म के दौरान एक किसिंग सीन से शुरू हुई असुविधा धीरे-धीरे सेट पर अनुचित व्यवहार में बदल गई। उन्होंने यह भी कहा कि एक को-एक्टर ने शूटिंग के दौरान और उसके बाद भी उनकी पर्सनल स्पेस का सम्मान नहीं किया। इस पूरे अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया और लंबे समय तक असहज स्थिति में रखा।
39 साल की प्रिया बापट ने फिल्मफेयर से हुई बातचीत में बताया कि यह उनके शुरुआती फिल्मों में से एक थी, जब वे इंडस्ट्री को समझ ही रही थीं। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान ही उन्हें एक किसिंग सीन को लेकर असहजता महसूस हुई थी, लेकिन उन्हें यह भरोसा दिया गया कि यह कहानी का हिस्सा है। बकौल प्रिया, “यह मेरे लिए जरूरी नहीं लग रहा था, लेकिन मुझे कहा गया कि यह कहानी के लिए जरूरी है।” उन्होंने कहा कि शुरुआत में ही उन्हें इस सीन को लेकर डाउट थे, लेकिन डायरेक्टर के दबाव के कारण उन्होंने इसे शूट किया।
प्रिया बापट ने सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब वे अपने को-एक्टर के साथ गाने की शूटिंग कर रही थीं, तब उसने इम्प्रोवाइजेशन के नाम पर फिजिकल इंटीमेसी बढ़ानी शुरू कर दी थी। प्रिया बताती हैं, "वह बार-बार मुझे किस करता रहा और मैं उस समय खुद के लिए स्टैंड नहीं ले पाई क्योंकि मुझे समझ नहीं था कि इसे कैसे हैंडल करूं।"
प्रिया ने आगे बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी वह को-एक्टर लगातार उन्हें मैसेज करता रहा। स्विमिंग सीखाने, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए मिलने जैसी बातें करता रहा। दुर्भाग्य से दोनों एक ही होटल में ठहरे थे, जिसके चलते हालात और बदतर हो गए।
स्थिति बिगड़ने पर प्रिया बापट ने अपने पति उमेश कामत को कॉल किया। इसके बाद उमेश तुरंत भोपाल पहुंचे और तीन दिन तक सेट पर उनके साथ रहे। प्रिया के मुताबिक़, यह उनके करियर का सबसे असहज अनुभव था और इसके बाद ऐसा कुछ दोबारा कभी नहीं हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया जल्दी ही नए प्रोजेक्ट Dalimb: The Myth के साथ साइकोलॉजिकल जॉनर में वापसी करने जा रही हैं। प्रिया अवेन निर्देशित इस फिल्म में प्रिया बापट के साथ जीतेंद्र कुमार, क्षितिज दाते और कविन दवे जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।