14 साल बाद पूरी होगी प्रियंका चोपड़ा की ख्वाहिश? पहली बार सैफ अली खान के साथ करेंगी फिल्म

Published : Oct 02, 2026, 04:31 PM IST
priyanka-chopra-saif-ali-khan

सार

प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। 2012 में प्रियंका ने सैफ के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। अब रितेश बत्रा की इंटरनेशनल फिल्म के लिए दोनों से बातचीत की खबर है।

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड मूवी में काफी समय से नहीं दिखी हैं। हालांकि उनके पास बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं। लेकिन पीसी की एक ख्वाहिश ऐसा लगता है, पूरी होने वाली है। वो विश है, सैफ अली खान के साथ काम करने का। दोनों ने अपने लंबे करियर में अभी तक कोई फिल्म साथ में नहीं की है।

‘द लंचबॉक्स’ (The Lunchbox) के डायरेक्टर रितेश बत्रा अपनी अगली इंटरनेशनल फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान से बातचीत चलने की खबर है। अगर दोनों कलाकार फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वे साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

2012 में प्रियंका ने जताई थी साथ काम करने की इच्छा

प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान की जोड़ी की चर्चा आज की नहीं है। करीब 14 साल पहले, मार्च 2012 में प्रियंका ने सैफ के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उस समय प्रियंका ने सैफ को शानदार अभिनेता बताया था। उन्होंने कहा था कि वह उनके साथ किसी फिल्म में काम करना चाहती हैं। प्रियंका ने यह भी बताया था कि दोनों को करीब दो-तीन फिल्मों में साथ काम करना था, लेकिन अलग-अलग वजहों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सके। कभी फिल्मों की तारीखें मेल नहीं खाईं तो कभी दोनों ने दूसरे प्रोजेक्ट चुन लिए।

अब 14 साल बाद फिर बन रही है जोड़ी?

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश बत्रा की इंटरनेशनल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान को कास्ट करने को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी यह शुरुआती चरण में है और दोनों कलाकारों की कास्टिंग को आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं बताया गया है। अगर बातचीत सफल रहती है और दोनों फिल्म साइन करते हैं, तो प्रियंका और सैफ पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी, दोनों कलाकारों के किरदार और शूटिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

और पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ और मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ में क्या है अंतर? जानें डिटेल्स में

रितेश बत्रा बना रहे हैं इंटरनेशनल फिल्म

रितेश बत्रा को ‘द लंचबॉक्स’ (The Lunchbox) के लिए खास तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने ‘द सेंस ऑफ एन एंडिंग’ (The Sense of an Ending) और ‘अवर सोल्स एट नाइट’ (Our Souls at Night) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी अगली फिल्म भी एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट बताई जा रही है।

और पढ़ें: बॉलीवुड का वो टाइटल जो है बेहद मनहूस, 9 फिल्में बनी और सारी हुई फ्लॉप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

साई पल्लवी ने रामायण के लिए ली 6 करोड़+ फीस, जानें उनकी नेट वर्थ और बैंक बैलेंस
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की हाई डिमांड, महाराष्ट्र में लेट नाइट 12:30-1AM शोज चलेंगे