- Home
- Entertainment
- अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ और मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ में क्या है अंतर? जानें डिटेल्स में
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ और मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ में क्या है अंतर? जानें डिटेल्स में
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। अगर आपने मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ देखी है और इस मूवी को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो दोनों के बीच क्या अंतर है, उसके बारे में जान लें।

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही कि क्या यह मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का रीमेक है। कहानी वही होगी, लेकिन लैंग्वेज हिंदी। अगर आपके मन में भी मूवी देखने से पहले यह सवाल है, तो जवाब सुन लीजिए। यह मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का रीमेक नहीं हैं। मेकर्स ने इसके लिए अलग कहानी और नया स्क्रीनप्ले तैयार किया है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी अलग क्यों है?
अजय देवगन ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान साफ किया था कि यह फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जिसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग लिखी गई है। यानी यह सिर्फ पहले से मौजूद मलयालम फिल्म में कुछ बदलाव करके बनाई गई हिंदी फिल्म नहीं है। निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने भी बताया था कि दोनों फिल्मों की शुरुआत ‘दृश्यम 2’ के बाद की स्थिति से होती है, लेकिन इसके बाद कहानी को अलग तरीके से आगे बढ़ाया गया है। हिंदी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्क्रीनप्ले और ट्रीटमेंट में बदलाव किए गए हैं।
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से कितना अलग है अजय की फिल्म?
मलयालम फ्रेंचाइजी में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आते हैं। ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की कहानी ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के करीब पांच साल बाद आगे बढ़ती है और जॉर्जकुट्टी के परिवार से जुड़े पुराने मामले पर फिर से सवाल उठते हैं। फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है।
अजय देवगन की फिल्म में नई जांच के जरिए कहानी आगे बढ़ती
वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर की कहानी को एक अलग दिशा दी गई है। फिल्म में एक नई जांच के जरिए पुराने मामले को दोबारा सामने लाया जाता है। जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में हैं। यानी दोनों फिल्मों का आधार भले ही ‘दृश्यम 2’ के बाद का समय हो, लेकिन आगे की कहानी एक जैसी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने ली 22 करोड़ तक फीस, तब्बू-श्रिया सरन की कमाई भी जानें
पहली दो फिल्मों से अलग है यह प्रयोग
‘दृश्यम’ (Drishyam) और ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) की हिंदी फिल्में मलयालम फिल्मों की आधिकारिक रीमेक थीं। 2015 में आई पहली हिंदी फिल्म में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया था, जबकि 2022 में ‘दृश्यम 2’ के साथ यह कहानी आगे बढ़ी। लेकिन तीसरे पार्ट में मेकर्स ने अलग रास्ता चुना है। अजय देवगन के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह नई है और इसे मलयालम तीसरे पार्ट की कहानी के आधार पर नहीं बनाया गया है।
और पढ़ें: Flydubai प्लेन क्रैश होने से प्लंबर ने कैसे बचाया? आखिर क्यों हो रहे हैं ‘Mayday’ सीरीज के चर्चे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।