Flydubai प्लेन क्रैश को बचाने वाले यात्री यानिव हयून ने बताया कि उन्होंने ‘Mayday’ सीरीज देखी थी। जिससे आइडिया था कि वो प्लेन पर कंट्रोल कैसे कर सकते हैं। उसकी मदद से उन्होंने 174 लोगों की जिंदगी बचाई। आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में।
फ्लाय दुबई ( Flydubai) की घटना सुनकर पूरी दुनिया हिल गई है। 30 सितंबर को फ्लाय दुबई में अफरा-तफरी मच गई। प्लेन के को-पायलट ने कॉकपिट में बैठे इंडियन पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से कई वार कर दिए। हालांकि इस दौरान कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। जिससे कुछ यात्री कॉकपिट में घुस गए। लेकिन प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वो तेजी से नीचे गिरने लगा। 174 लोगों की जान जाने वाली थी, तभी हीरो बनकर आएं यानिव हयून। पेशे से प्लंबर ने हाईजैकर को खींचकर अलग किया और प्लेन का कंट्रोल खुद संभाल लिया। कुछ देर में प्लेन स्थिर हो गई और लोगों की जान बच गई। एक प्लंबर प्लेन कैसे संभाल सकता है, इस पर उन्होंने बताया कि प्लेन से जुड़ी बेसिक जानकारी उन्हें ‘Mayday’ नाम की डॉक्यू-सीरीज देखकर मिली थी।
इस घटना के बाद ‘Mayday’ अचानक चर्चा में आ गई है। आखिर यह सीरीज क्या है और इसमें ऐसा क्या दिखाया जाता है, जिसे देखकर एक आम यात्री को विमान के कंट्रोल के बारे में कुछ जानकारी मिल गई?
यानिव हयून ने ‘Mayday’ का जिक्र क्यों किया?
यानिव हयून ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें विमान के बेसिक कंट्रोल की जानकारी ‘Mayday’ देखने से मिली थी। उनके मुताबिक, सीरीज में विमान के कॉकपिट और कंट्रोल को देखकर उन्हें उस समय कुछ मदद मिली।
क्या है ‘Mayday’ सीरीज?
‘Mayday’ कनाडा की एक इन्वेस्टिगेटिव डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो विमान हादसों, तकनीकी गड़बड़ियों, इमरजेंसी और दूसरी विमानन घटनाओं की पड़ताल करती है। शो में किसी घटना के पीछे की वजह और उसके दौरान कॉकपिट में क्या हुआ, इसे रीक्रिएशन और विशेषज्ञों की मदद से समझाया जाता है। इस सीरीज की शुरुआत 3 सितंबर 2003 को हुई थी। इसे टोरंटो की प्रोडक्शन कंपनी Cineflix ने बनाया है और इसका प्रसारण दुनिया के कई हिस्सों में National Geographic के जरिए हुआ है।
अलग-अलग देशों में अलग नाम
‘Mayday’ को हर जगह इसी नाम से नहीं जाना जाता। यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में यह ‘Air Crash Investigation’ नाम से प्रसारित होती है। वहीं अमेरिका में इसे ‘Air Disasters’ और ‘Air Emergency’ जैसे नामों से दिखाया जाता है। भारत में ‘Air Crash Investigation’ के नाम से इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
और पढ़ें: The Paradise Box Office: ‘द पैराडाइज’ ने पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन कमाई हुई सिर्फ इतनी
सीरीज में क्या दिखाया जाता है?
‘Mayday’ की खासियत यह है कि इसमें विमान हादसों को सिर्फ कहानी की तरह नहीं बताया जाता। किसी घटना के दौरान विमान में क्या हुआ, पायलटों ने किस तरह की स्थिति का सामना किया और तकनीकी समस्या ने किस तरह असर डाला, इन पहलुओं को विस्तार से समझाया जाता है। शो में आधिकारिक फ्लाइट डेटा, गवाहों की जानकारी, विशेषज्ञों की राय और विजुअल रीक्रिएशन का इस्तेमाल करके घटनाओं की कड़ी को समझने की कोशिश की जाती है। इसी वजह से दर्शकों को कॉकपिट के इंस्ट्रूमेंट्स, विमान के कंट्रोल और इमरजेंसी की परिस्थितियों को समझने का मौका मिलता है।
और पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने ली 22 करोड़ तक फीस, तब्बू-श्रिया सरन की कमाई भी जानें
