बॉलीवुड में ‘कर्ज’ शब्द वाले 9 फिल्म टाइटल सामने आए, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। इस टाइटल को लोग मनहूस मानते हैं। आइए बताते हैं, उन 9 फिल्मों के नाम जो ‘कर्ज’ टाइटल्स से बने और सारे फ्लॉप हुए।
बॉलीवुड में कई ऐसे टाइटल्स होते हैं, जो हिट होते हैं, तो उससे जोड़कर मूवी के नाम रखते हैं। लेकिन कुछ टाइटल को मनहूस का खिताब मिल जाता है। जिसमें एक नाम 'कर्ज’ का है। इस नाम से बॉलीवुड में 9 फिल्में बनी, लेकिन सारे के सारे फ्लॉप हुए। इनमें ऋषि कपूर की 1980 की ‘कर्ज’ (Karz) से लेकर 2008 की ‘कर्ज्ज्ज’ (Karzzzz) और 2016 की ‘दूध का कर्ज’ (Doodh Ka Karz) तक शामिल हैं।
पहली ‘कर्ज’ से शुरू हुआ सिलसिला
सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘कर्ज’ (Karz) 1980 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर, टीना मुनीम, सिमी गरेवाल और राज किरण जैसे कलाकार थे। कहानी पुनर्जन्म और बदले के इर्द-गिर्द घूमती थी। फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी। हालांकि इसे कल्ट मूवी का दर्जा जरूर मिल गया। मूवी के सारे गाने हिट हुए थे।
‘कर्ज’ नाम से जुड़ी 9 फिल्में कौन-कौन सी हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक ‘कर्ज’ शब्द को टाइटल में इस्तेमाल करने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें से तीन फिल्मों के टाइटल में मुख्य रूप से ‘कर्ज’ ही इस्तेमाल हुआ, जबकि बाकी फिल्मों के नाम में यह शब्द एक हिस्से के तौर पर आया।
- ‘कर्ज’ (Karz) — 1980
- ‘कर्ज तेरे खून का’ (Karz Tere Khoon Ka) - 1988
- ‘दूध का कर्ज’ (Doodh Ka Karz) -1990
- ‘प्यार का कर्ज’ (Pyar Ka Karz)- 1990
- ‘कर्ज चुकाना है’ (Karz Chukana Hai) -1991
- ‘महान कर्ज’ (Mahaan Karz)-1991
- ‘कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ’ (Karz: The Burden of Truth) - 2002
- ‘कर्ज्ज्ज’ (Karzzzz) - 2008
- ‘दूध का कर्ज’ (Doodh Ka Karz) - 2016
ऋषि कपूर की फिल्म का बना था रीमेक
‘कर्ज’ की कहानी को 2008 में एक बार फिर बड़े पर्दे पर लाया गया। इस बार फिल्म का नाम ‘कर्ज्ज्ज’ (Karzzzz) था और इसमें हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म करीब 24 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसकी कमाई लगभग 16 करोड़ रुपये रही। फिल्म की असफलता का असर इसके मेकर्स पर भी पड़ा।
और पढ़ें: The Paradise Box Office: ‘द पैराडाइज’ ने पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा, 8वें दिन कमाई हुई सिर्फ इतनी
सनी देओल की ‘कर्ज’ भी नहीं चली
2002 में ‘कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ’ (Karz: The Burden of Truth) रिलीज हुई। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकार थे। फिल्म का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक इसने करीब 15 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कारोबार किया और इसे आलोचकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।
और पढ़ें: क्या है ‘Mayday’ सीरीज? जिसे देखकर प्लंबर ने Flydubai विमान को क्रैश होने से लिया बचा?
