
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके चाहने वाले उनका बर्थ डे सेलिब्रेट रहे हैं। इस मौके पर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने आने वाली फिल्म 'वाराणसी' से ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का बेहद दमदार नया लुक जारी किया है और पीसी को जन्मदिन की बधाई दी है।
एस एस राजामौली ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों तस्वीरें उनके दो किरदार को दिखा रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर एक तीखा और आक्रामक गुस्सा देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर में पीसी वादियों में उछलती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ही तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी गाने का सीन्स है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे क्वीन", "देसी गर्ल इज बैक" और "इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।"
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक है। यह एक एपिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं, रहस्य और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले रोमांच को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी कई टाइमलाइन और देशों में घूमती है। फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं, जिन्होंने बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म को के.एल. नारायण और एस.एस. कार्तिकेय प्रोड्यूस कर रहे हैं। संगीत एम.एम. कीरवाणी का है।
और पढ़ें: King Movie: 20 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, इस हीरोइन की बनेंगी मां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वाराणसी' का बजट करीब 150 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1,200–1,400 करोड़) बताया जा रहा है। इसी वजह से इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी आधिकारिक तौर पर बजट की पुष्टि नहीं की है
और पढ़ें: आखिर क्यों सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी धमकी? जानें वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।