4000 करोड़ की रामायण में Ba***ds of Bollywood एक्टर की एंट्री? Vikrant Massey थे पहली पसंद

Published : Feb 07, 2026, 08:18 PM IST

साल 2026 में रणबीर कपूर की रामायण मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दो पार्ट में बनने वाली मूवी की लागत करीब 4 हजार करोड़ है। इस मूवी में अब एक नए हीरो की एंट्री की खबरें हैं।  

PREV
17

2025 में, आर्यन खान की फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी एक्टिंग स्किल से क्रिटिक्स को प्रभावित करने वाले राघव जुआल भी रामायण का हिस्सा बन गए हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को इस हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट में साइन किया गया है।

27

राघव जुयाल का डांस इंडिया डांस से लेकर फिल्मों तक का सफर सराहनीय रहा है। एक शानदार डांसर से लेकर टेलेंटेड एक्टर तक, राघव ने साबित कर दिया है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में टिकने वाले हैं।

37

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर रामायण के दूसरे भाग में एक अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

47

क्या राघव जुयाल रामायण: पार्ट 2 में नज़र आएंगे?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबित, राघव रामायण: पार्ट 2 में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, वे रावण के सबसे बड़े पुत्र मेघनाद (इंद्रजीत) की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह भूमिका पहले विक्रांत मैसी को दी गई थी। जब बात नहीं बनी, तो राघव से संपर्क किया गया और उन्होंने सीक्वल में काम करने के लिए हामी भर दी।

57

बॉलीवुड एक्टर अपनी पैर की चोट से उबरने के बाद अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर देंगे। राघव की कास्टिंग को लेकर अभी ऑफीशियल कंफर्म नहीं हुई है। रामायण का डायरेक्शन नितेश ने किया है, जबकि फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

67

रामायण की स्टारकास्ट

इस बीच, रामायण की स्टारकास्ट में रणबीर, साई, यश, रवि दुबे, सनी देओल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता और अरुण गोविल शामिल हैं। रणबीर भगवान राम के रूप में नज़र आएंगे, जबकि साईं देवी सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं, रवि लक्ष्मण की भूमिका में हैं। सनी और यश क्रमशः भगवान हनुमान और रावण की भूमिका में हैं।

77

लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आ सकती हैं और रकुल प्रीत सिंह सुर्पणखा की भूमिका निभा सकती हैं। इंदिरा और अरुण राजा दशरथ और रानी कौशल्या की भूमिका में हैं। कुणाल कपूर भगवान इंद्र के रूप में और आदिनाथ कोठारे फिल्म में भरत के रूप में नजर आ सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories