बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा में डूबने से मौत हो गई। 43 साल के राहुल शूट के दौरान पानी में गिर गए और उनकी जान चली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल अरुणोदय बनर्जी ओडिशा के तलसारी में शो की शूटिंग के लिए गए थे। इसी दौरान वे वह पानी में चले गए और डूब गए। तकनीशियनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
25
साथी एक्टर ने कन्फर्म की राहुल बनर्जी की मौत
राहुल अरुणोदय बनर्जी के सहयोगी भास्कर बनर्जी ने बताया, “राहुल की मौत डूबने से हुई है।” उन्होंने कहा, “वह उस समय शूट नहीं कर रहे थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो हम लोग उन्हें ढूंढने गए।” भास्कर के मुताबिक, “राहुल लंच के बाद पानी की तरफ गए थे। उन्हें जल्दी लौटकर कुछ सीन शूट करने थे, लेकिन वह वापस नहीं आए।” इस अचानक हादसे से पूरी टीम सदमे में है।
35
तैरना नहीं जानते थे राहुल बनर्जी, बचाव के बावजूद मौत
आर्टिस्ट फोरम की ओर से दिगंत बागची ने बताया कि राहुल को तैरना नहीं आता था। एक टेक्नीशियन ने उन्हें डूबते देखा और अलर्ट किया। उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
45
राहुल अरुणोदय बनर्जी की फैमिली में कौन-कौन?
राहुल बनर्जी अपने पीछे पत्नी प्रियंका सरकार और बेटे शोहोज़ को छोड़ गए हैं। राहुल और प्रियंका की शादी 2010 में हुई थी। लेकिन 2017 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि, 2023 में दोनों फिर साथ आकर बेटे की परवरिश कर रहे थे।
55
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी?
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली सिनेमा और टीवी के मशहूर एक्टर थे। उन्हें पहचान बंगाली फिल्म 'Chirodini Tumi Je Amar' से मिली थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। बाद में उन्हें कई फिल्मों और टीवी शोज में देखा गया। उनकी पहचान Chirodini Tumi Je Amar (2008) से बनी, जिसके बाद वह स्टार बन गए। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। इनमें 'लव सर्कस', 'शोनो मोन बोली तोमाय', 'न हन्यते' और 'कगोजेर बोउ' अदि फ़िल्में और 'सहज कथा' जैसे शो शामिल हैं। अंतिम वक्त में वे स्टार जलसा के शो 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग कर रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।