Raja Shivaji Collection Day 10: दूसरे रविवार 'राजा शिवाजी' का धमाका, कर डाली बंपर कमाई

Published : May 10, 2026, 08:46 PM IST
raja shivaji collection day 10 second sunday riteish deshmukh salman khan film box office bumper earning

सार

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर लगातार गदर मचा रही है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपने दूसरी रविवार को भी शानदार कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड भी बनाया है। बता दें कि इस फिल्म के को-राइटर और डायरेक्टर रितेश ही हैं। मूवी में सलामन खान ने शानदार कैमियो रोल प्ले किया है।

डायरेक्टर-राइटर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को रिलीज हुई थी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स डिफरेंट रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से ये मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। बता दें कि 2 भाषाओं में रिलीज हुई ये फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ में एंट्री मार लेगी। सलमान खान के कैमियो रोल वाली इस फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। पढ़ते हैं फिल्म की कमाई से जुड़ी पूरी डिटेल...

Raja Shivaji का 10वें दिन का कलेक्शन

राजा शिवाजी का रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने मिला। इसी बीच फिल्म के 10वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। acnilk.com की मानें तो रितेश देशमुख की फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 6.43 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। शनिवार के मुकाबले संडे को फिल्म से शानदार कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म ने शनिवार को 5.60 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 67.88 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.49 करोड़ हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड 52.65 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने 10वें दिन हिंदी में 1.72 करोड़ और मराठी में 4.71 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के देशभर में अभी 4063 शोज चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें... 2026 Biggest Flops: BO पर ढेर हुईं सुपरस्टार्स की 6 फिल्में, एक 10 करोड़ भी नहीं कमाई

Raja Shivaji की दिन के हिसाब के कमाई

Raja Shivaji ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की शानदार कमाई करने हुए अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इनमे 10.55 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 12 करोड़ रहा। चौथे और पांचवें दिन फिल्म 5.60 और 4.90 करोड़ कमाए थे। छठे दिन 4.25 करोड़, 6वें दिन 4 करोड़, 8वें दिन 3.20 करोड़ और 9वें दिन 5.60 करोड़ कमाए। फिल्म राजा शिवाजी की बात करें तो ये एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 75 से 100 करोड़ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...  Drishyam 3 रिलीज से पहले Drishyam 4 पर बिग अपडेट, मोहनलाल ने ट्विस्ट के साथ किया खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या ऐश्वर्या के लिए सख्त सास हैं जया बच्चन, बहू को लेकर कैसा होता है अभिषेक की मां का रवैया
'मैंने प्यार किया' के लिए भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? 37 साल बाद खुला राज