
Raja Shivaji Box Office Collection Day 13: पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में हिंदी और मराठी भाषा में एक साथ रिलीज की गई। डायरेक्टर और को-राइटर रितेश देशमुख ने मूवी में लीड रोल प्ले किया है। फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और अभी तक अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया। फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं। बता दें कि ये एक मल्टी स्टारर फिल्म में है, जिसमें सलमान खान कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। आइए, जानते हैं मूवी ने 13वें कितना कमाया।
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 13वें दिन 1.30 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 74.45 करोड़ कमा लिए है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 88.19 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म को हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज किया गया है। हिंदी के मुकाबले फिल्म को मराठी में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। 13वें दिन हिंदी में फिल्म ने 28 लाख और मराठी में 1.02 करोड़ कमाए। फिल्म के देशभर में 3341 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Cannes 2026: आलिया भट्ट की कान्स रेड कारपेट पर भयानक बेइज्जती, देखें वायरल VIDEO
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 10.55 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई ने फिर रफ्तार पकड़ी और मूवी ने 12 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म के पिछले 5 दिन का कलेक्शन देखें तो 9वें दिन इसने 5.60 करोड़, 10वें दिन 6.80 करोड़, 11वें दिन 2.40 करोड़ का बिजनेस किया। 12वें दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए और 13 वें दिन इसका कलेक्शन 1.30 करोड़ रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड मूवी ने 52.65 करोड़ का बिजनेस किया।
राजा शिवाजी एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। मूवी का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाया किया है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 75 से 100 करोड़ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla के बाद अक्षय कुमार का नया धमाका, नई फिल्म पर दिया धांसू अपडेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।