
मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक, अलग रहने और रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मीडिया से खास अपील की है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन झूठी खबरें ना फैलाने और प्राइवेसी देने की बात जरूर कही। दूसरी तरफ, कुछ रिपोर्ट्स में सूरज नांबियार पर धोखा देने और मौनी के पैसे इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिसने इस पूरे मामले को और गर्म कर दिया है।
तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा, “मैं विनम्रता से सभी मीडिया हाउसेज़ से अनुरोध करती हूं कि प्लीज झूठी कहानियां प्रकाशित ना करें और हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें।” मौनी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि तलाक की खबरें सच हैं या नहीं, लेकिन उनके पोस्ट को इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तस्वीरें भी प्रोफाइल से गायब बताई जा रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और वे काफी समय से अलग रह रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिश्ते में दरार की वजह कथित तौर पर धोखा है। एबीपी के शो ‘सास बहू और साजिश’ के हवाले से कहा गया कि सूरज नांबियार पर मौनी को धोखा देने और उनके पैसों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि शादी के चार साल बाद दोनों का तलाक हो चुका है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वे मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।