Raja Shivaji Collection Day 17: 'सैराट' को लील गई 'राजा शिवाजी', बनी नं. 1 मराठी फिल्म

Published : May 18, 2026, 01:41 PM IST
Raja Shivaji breaks sairat record

सार

Highest grossing Marathi film: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी सिनेमा में बड़ा इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज अपने नाम कर लिया। तीसरे वीकेंड में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है। अब पूरा फोकस इसके अगले बड़े रिकॉर्ड पर टिका हुआ है।

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह पल बेहद खास बन गया है। रितेश देशमुख की पीरियड एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ ने वह कर दिखाया, जिसका इंतजार इंडस्ट्री लंबे समय से कर रही थी। फिल्म ने आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु स्टारर ‘सैराट’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। यह अब मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म है। रिलीज के तीसरे वीकेंड तक भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है और दर्शकों में इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि ‘राजा शिवाजी’ सिर्फ मराठी सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय रीजनल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

‘राजा शिवाजी’ ने 17वें दिन कितनी कमाई की?

रितेश देशमुख निर्देशित इस मेगा बजट ऐतिहासिक फिल्म ने तीसरे रविवार यानी 17वें दिन भारत में 3.45 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। यह आंकड़ा 16वें दिन के 2.75 करोड़ रुपए से करीब 25.45% ज्यादा रहा। फिल्म की कुल नेट कमाई अब 92.4 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 109.03 करोड़ रुपए हो गया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले कुछ दिनों में यह मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।

9 साल बाद टूटा ‘सैराट’ का रिकॉर्ड

साल 2016 में रिलीज हुई ‘सैराट’ ने 90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था और लंबे समय तक मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ और सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी रही। लेकिन अब ‘राजा शिवाजी’ ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास लिख दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कई वर्षों में कई बड़ी मराठी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी ‘सैराट’ के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में ‘राजा शिवाजी’ की यह उपलब्धि इंडस्ट्री के लिए बेहद बड़ी मानी जा रही है।

हर सप्ताह कैसा रहा 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी। यही वजह रही कि तीसरे वीकेंड तक भी इसकी कमाई शानदार बनी हुई है। ‘राजा शिवाजी’ का वीक वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

  • पहला हफ्ता – 57.7 करोड़ रुपए
  • दूसरा हफ्ता – 27 करोड़ रुपए
  • 15वां दिन – 1.5 करोड़ रुपए
  • 16वां दिन – 2.75 करोड़ रुपए
  • 17वां दिन – 3.45 करोड़ रुपए

भारत में टोटल नेट कलेक्शन : 92.4 करोड़ रुपए नेट

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई

मराठी सिनेमा की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. राजा शिवाजी – 92.4 करोड़ रुपए
  2. सैराट – 90 करोड़ रुपए
  3. बाईपण भारी देवा – 76.28 करोड़ रुपए
  4. वेड – 61.2 करोड़ रुपए
  5. नटसम्राट – 42 करोड़ रुपए
  6. पावनखिंड – 37.72 करोड़ रुपए
  7. लय भारी – 37 करोड़ रुपए
  8. कट्यार काळजात घुसली – 35 करोड़ रुपए
  9. ठाकरे – 31.6 करोड़ रुपए
  10. टाइमपास – 30 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई

'राजा शिवाजी' को लेकर क्यों दिख रहा है इतना क्रेज?

‘राजा शिवाजी’ को बड़े स्केल, दमदार विजुअल्स और ऐतिहासिक कहानी के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है। इसे मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण खुद रितेश देशमुख ने किया है। 1 मई को मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को बड़े स्तर पर पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है, जिसे दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, भाग्यश्री, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर और सलमान खान (कैमियो) जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Peddi Star Cast Fees: राम चरण ने वसूली मोटी रकम, जाह्ववी कपूर के हाथ लगी कितनी फीस?
Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई