Pati Patni Aur Woh 2 box office Report: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की ‘पति पत्नी और वो 2’ को भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले रविवार को जोरदार उछाल दिखाया है। हालांकि, कमाई के मामले में यह कार्तिक आर्यन स्टारर पहली फिल्म के रिकॉर्ड से अभी काफी पीछे चल रही है।

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो 2’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती दिख रही है। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन पहले रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। तीन दिनों में फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजार में ठीक-ठाक कारोबार कर लिया है। हालांकि, तुलना अब भी 2019 में आई कार्तिक आर्यन की ‘पति पत्नी और वो’ से हो रही है, जिसने शुरुआती वीकेंड में कहीं ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया था। अब सबकी नजर सोमवार के टेस्ट पर टिकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘पति पत्नी और वो 2’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ग्रोथ दर्ज की। फिल्म ने पहले रविवार को शनिवार के मुकाबले 34 फीसदी से ज्यादा उछाल दिखाया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में लगभग 7.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपए कमाए थे। तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt की 3 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चल रहीं, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई?

'पति पत्नी और वो 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘पति पत्नी और वो 2’ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 21 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने तीसरे दिन करीब 1.25 करोड़ रुपए नेट कमाए। इसके साथ फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपए हो गया है। तीन दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 24.25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। रविवार को देशभर में फिल्म के 6350 से ज्यादा शो रखे गए।

'पति पत्नी और वो' से पीछे चल रही 'पति पत्नी और वो दो'

भले ही ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई में बढ़त देखने को मिली है, लेकिन यह 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर ‘पति पत्नी और वो’ के मुकाबले काफी पीछे है। पहली फिल्म ने अकेले तीसरे दिन 14.51 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, उसका शुरुआती तीन दिनों का कुल कलेक्शन 35.94 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। पहले पार्ट ने पहले दिन 9.10 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 12.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 3: सूर्या की 'करुप्पु' का कलेक्शन 100 करोड़ पार, तीसरे दिन कूटे इतने CR

'पति पत्नी और वो दो' की स्टार कास्ट

‘पति पत्नी और वो 2’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, गुनीत सिंह सोढ़ी, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा, शिरीष कुमार शर्मा और दीपिका अमीन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।