रितेश देशमुख की अगली फिल्म 'राजा शिवाजी' इसकी भारी भरकम स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में हैं। रितेश के अलावा संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार इसमें दिखेंगे। लेकिन सबसे ज़्यादा सुर्खियां सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस बटोर रहा है।
रितेश देशमुख ने की 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के होने की पुष्टि
'राजा शिवाजी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें फिल्म की ज्यादातर स्टार कास्ट नज़र आई। लेकिन सलमान खान इसमें दिखाई नहीं दिए। हालांकि, इससे एक दिन पहले ही रितेश देशमुख ने 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' के दौरान यह पुष्टि की थी कि सलमान खान इस फिल्म में अहम् भूमिका निभा रहे हैं।
25
'राजा शिवाजी' में क्या होगा सलमान खान का किरदार?
रितेश देशमुख की पुष्टि के बाद सलमान खान के फैन्स के जेहन में यह सवाल कौंध रहा है कि वे इस फिल्म में क्या किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें वे इस फिल्म में जीवा महाला के रोल में नज़र आएंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे इस फिल्म में एक ताकतवर ऐतिहासिक सहयोगी, गुरु या फिर शिवाजी महाराज की यात्रा को दिशा देने वाले किसी शख्स का अहम् किरदार निभा सकते हैं।
'राजा शिवाजी' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म से सलमान खान के लुक से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि वे फिल्म में कैसे दिखेंगे। अश्विनी चौहान नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने सलमान खान का एक AI पोस्टर शेयर किया है और बताया है कि फिल्म में सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवाजी महाले के रोल में नज़र आएंगे।
45
'राजा शिवाजी' की स्टार कास्ट
'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज, जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी साईबाई, संजय दत्त अफजल खान, अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले, सचिन खेड़ेकर शाहजी भोसले, भाग्यश्री जीजाबाई, फरदीन खान शाहजहां, अमोल गुप्ते मोहम्मद आदिल शाह, जीतेन्द्र जोशी तान्हाजी और महेश मांजरेकर लाखूजी जाधव का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा विद्या बालन, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ जाधव, कपिल होनराव, सिद्धार्थ शिंदे, राहिल देशमुख की भी फिल्म में अहम् भूमिका होगी।
राजा शिवाजी का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है। फिल्म को मराठी के साथ-साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। 1 मई से दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को थिएटर्स में देख सकेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।