Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office पर तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने के बाद लड़खड़ाने लगी है। आलम यह है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा अब 2 करोड़ के नीचे सिमटने लगा है। जानिए 33वें दिन 'धुरंधर 2' ने कितनी कमाई की...
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 33वें दिन यानी पांचवें सोमवार को भारत में लगभग 1.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 32वें दिन के मुकाबले इसकी कमाई में 68.8 फीसदी की गिरावट आई है। इस फिल्म ने पांचवें रविवार को करीब 5.20 करोड़ रुपए कूटे थे।
25
33 दिन बाद 'धुरंधर 2' की भारत में कमाई कितनी हुई?
पांचवें सोमवार का कलेक्शन सामने आने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' का भारत में नेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
'धुरंधर 2' ने 33वें दिन ओवरसीज मार्केट से सिर्फ 40 लाख रुपए कमाए। इसके साथ विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 421.50 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने ग्रॉस 1758.96 करोड़ रुपए कूट डाले हैं।
45
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'धुरंधर 2'
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 द कन्क्लूजन' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'बाहुबली 2' अभी 1,788.06 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दुनियाभर में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। पहले पायदान पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर खान स्टारर 'दंगल' है, जिसने दुनियाभर में 2070.30 करोड़ रुपए कमाए थे।
'धुरंधर 2' का नं. 1 बन पाना लगभग नामुमकिन है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म आने वाले समय में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन सकती है। वहीं, भारत में कमाई के मामले में यह 'पुष्पा 2' के बाद देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' ने देशभर से नेट 1234.10 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी ग्रॉस कमाई 1742.10 करोड़ रुपए हुई थी, जिसे 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज में शानदार कमाई की बदौलत पार कर लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।