Raja Shivaji : कौन है यह 10 साल का स्टार किड, जो रितेश देशमुख की फिल्म में बना छोटे शिवाजी!

Published : Apr 21, 2026, 08:20 AM IST

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर ने अपने भव्य स्केल से ज्यादा एक खास वजह से चर्चा बटोरी। वह है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के 10 साल के बेटे राहिल देशमुख का डेब्यू। छोटे शिवाजी के रोल में उनकी झलक ने दर्शकों को चौंका दिया है।

PREV
15
'राजा शिवाजी' ट्रेलर में सबसे बड़ा सरप्राइज

‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया, लेकिन इसकी सबसे खास बात बनी एक छोटी सी झलक। इस सीन में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल देशमुख नजर आते हैं, जो इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।

25
छोटे शिवाजी के रोल में राहिल देशमुख

ट्रेलर में राहिल देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन के रूप में दिखाया गया है। एक सीन में वे अपने भाई के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। भले ही यह सीन छोटा है, लेकिन इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Trailer: 'राजा शिवाजी' में दिखेंगे 16 स्टार, 14 ट्रेलर में नज़र आए, 2 दिग्गज गायब!

35
राहिल देशमुख का 10 साल की उम्र में बड़ा कदम

2 जून 2016 को जन्मे राहिल देशमुख, रितेश और जेनेलिया के दूसरे बेटे हैं। दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि, फिल्म में राहिल के डेब्यू को लेकर उन्होंने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

45
भव्य स्केल पर बनी 'राजा शिवाजी' की ऐतिहासिक कहानी

‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य ऐतिहासिक अनुभव होने का दावा करती है। ट्रेलर में शानदार विजुअल्स के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी और विरासत को बड़े पैमाने पर दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें इतिहास और ड्रामा का दमदार मेल नजर आता है।

यह भी पढ़ें : 2026 में बदली इन 10 फिल्मों की रिलीज डेट, दो तो 2027 तक के लिए हुई पोस्टपोन!

55
'राजा शिवाजी' में स्टारकास्ट की लंबी फौज

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आएंगे, जो इसे और भी खास बनाते हैं। फिल्म में सलमान खान का भी स्पेशल अपीयरेंस होगा। यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु में दुनियाभर में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories