बॉलीवुड के HIT गानों पर बने इन 7 सीरियल के टाइटल, एक 17 से बैठा है TV पर कब्जा जमाए

Published : Apr 21, 2026, 07:00 AM IST

टीवी पर कई ऐसे सीरियलों का प्रसारण हो रहा या फिर हो चुका है, जिनके टाइटल बॉलीवुड फिल्मों के हिट गानों पर बेस्ड रहे हैं। इसी बीच आपको बता दें कि सोमवार 20 अप्रैल से स्टार प्लस पर एक नया सीरियल शुरू हो गया है, जिसका टाइटल भी हिट गाने पर ही बेस्ड हैं।

PREV
17
सीरियल ओह हमनवा तुम देना साथ मेरा

स्टार प्लस पर सोमवार से नया सीरियल शुरू हुआ है, जिसका नाम ओह हमनवा तुम देना साथ मेरा है। बता दें कि ये गाना हिट फिल्म जुर्म का है, जिसमें विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी लीड रोल में थे। 

27
सीरियल बड़े अचछे लगते हैं

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं काफी फेमस शो रहा है। इसके 4 सीजन आ चुके हैं। चौथा सीजन खास नहीं रहा। बता दें कि इस शो का टाइटल फिल्म बालिका वधू के गाने बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती.. पर बेस्ड था। इसमें सचिन और रजनी शर्मा लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का, 9 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

37
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले 17 सालों से घर-घर में दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल का टाइटल तब्बू की फिल्म मीनाक्षी: टेल ऑफ थ्री सिटीज के गाने कोई सच्चे ख्वाब दिखाकर आंखों में समां जाता है.. पर बेस्ड है। 

47
सीरियल गुम है किसी के प्यार में

टीवी का सबसे फेमस सीरियल गुम है किसी के प्यार में का टाइटल रणधीर कपूर और रेखा की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण के गाने गुम के किसी के प्यार में दिल सुबह शाम.. से लिया गया है। इस शो के 4 सीजन आ चुके हैं। अब इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है।

57
सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है

टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है का टाइटल देव आनंद और जीनत अमान की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में.. पर बेस्ड था। ये शो काफी समय पहले ऑफ एयर हो चुका है।

67
सीरियल दीया और बाती हम

दीया और बाती हम टीवी सीरियल खूब पॉपुलर हुआ। इस शो का टाइटल अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म विरासत के गाने तारे हैं बाराती.. से लिया गया था। ये शो बंद हो गया। हालांकि, इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है।

77
सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं

टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं का टाइटल तुषार कपूर और करीना कपूर की फिल्म मुझे कुछ कहना है के गाने इस प्यार को मैं क्या नाम दूं.. से लिया था। ये सीरियल भी लंबे समय पहले बंद चुका हैं। इसके 2-3 सीजन आए थे।

ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan DHAMAKA: स्नेहा-सिद्धू की जिंदगी में मचा कोहराम, सच जान उड़ेंगे सहाना के होश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories