MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 2026 में बदली इन 10 फिल्मों की रिलीज डेट, दो तो 2027 तक के लिए हुई पोस्टपोन!

2026 में बदली इन 10 फिल्मों की रिलीज डेट, दो तो 2027 तक के लिए हुई पोस्टपोन!

2026 संभवतः इतिहास उन सालों में शामिल हो गया है, जिनमें फिल्मों के पोस्टपोन होने का अंतहीन सिलसिला जारी है। हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'गबरू' की रिलीज डेट टली। नज़र डालिए 2026 की उन फिल्मों पर, जिनकी रिलीज डेट बदल गई...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 21 2026, 07:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
 1. टॉक्सिक (कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म)
Image Credit : X

1. टॉक्सिक (कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म)

यश स्टारर यह फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी और इसका क्लैश रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' से होने वाला था। लेकिन ऐन मौके पर गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 4 जून 2026 कर दी गई। हवाला अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के तनाव का दिया गया।

210
2. द पैराडाइज (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
Image Credit : Asianet News

2. द पैराडाइज (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)

नानी स्टार इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 26 मार्च 2026 थी। लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' संग क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदली और अब श्रीकांत ओडेला निर्देशित यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

310
3. मातृभूमि (हिंदी फिल्म)
Image Credit : X

3. मातृभूमि (हिंदी फिल्म)

सलमान खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 17 अप्रैल 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन रक्षा मंत्रालय के सुझाव के चलते फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग फिर से करनी पड़ी और इसकी रिलीज टाल दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है।

410
4. पेड्डी (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
Image Credit : X

4. पेड्डी (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' को पहले 27 मार्च को रिलीज किया जाना था। लेकिन राम चरण स्टारर इस फिल्म को आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल पर शिफ्ट किया गया। हालांकि, इसकी रिलीज एक बार फिर टली और अब इसे जून 2026 में रिलीज किया जाएगा।

510
5. पति पत्नी और वो दो (हिंदी फिल्म)
Image Credit : Instagram

5. पति पत्नी और वो दो (हिंदी फिल्म)

आयुष्मान खुराना स्टारर यह फिल्म पहले 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे 15 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं।

610
6. है जवानी तो इश्क होना है (हिंदी फिल्म)
Image Credit : instagram

6. है जवानी तो इश्क होना है (हिंदी फिल्म)

डेविड धवन निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना' है प्रीपोंड हुई है। पहले यह 5 जून 2026 को आने वाली थी। लेकिन अब वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को 22 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा।

710
7. वी-वन : फोर्स ऑफ़ फ़ॉरेस्ट (हिंदी फिल्म)
Image Credit : X

7. वी-वन : फोर्स ऑफ़ फ़ॉरेस्ट (हिंदी फिल्म)

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब 28 अगस्त 2026 को पर्दे पर आएगी। फिल्म का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।

810
8. नागजिला : नागलोक का पहला कांड (हिंदी फिल्म)
Image Credit : Instagram

8. नागजिला : नागलोक का पहला कांड (हिंदी फिल्म)

इस फिल्म का डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और कार्तिक आर्यन का इसमें लीड रोल है। पहले यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 12 फ़रवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

910
9. लव एंड वॉर (हिंदी फिल्म)
Image Credit : Instagram

9. लव एंड वॉर (हिंदी फिल्म)

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 14 अगस्त 2026 बताई जा रही थी। लेकिन रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अब 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में आएगी।

1010
10. गबरू (हिंदी फिल्म)
Image Credit : X

10. गबरू (हिंदी फिल्म)

सनी देओल स्टारर इस फिल्म का इंतज़ार फैन्स को बेसब्री से था। पहले यह 13 मार्च 2026 को आने वाली थी। लेकिन इसे पोस्टपोन कर 8 मई 2026 पर पोस्टपोन किया। हालांकि, एक बार फिर यह फिल्म टल गई है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जून में आ सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बॉलीवुड के HIT गानों पर बने इन 7 सीरियल के टाइटल, एक 17 से बैठा है TV पर कब्जा जमाए
Recommended image2
Bhooth Bangla Collection Day 4: 'भूत बंगला' की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, चौथे दिन की इतनी कमाई
Recommended image3
आशा भोसले की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, दादी को अंतिम विदाई देते वक्त आंसू नहीं रोक पाई पोती जनाई
Recommended image4
Allu Arjun कैसे बने देश के सबसे महंगे स्टार? एक फिल्म से इतने कूटे कि बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 3 मूवी
Recommended image5
Raja Shivaji Trailer: 'राजा शिवाजी' में दिखेंगे 16 स्टार, 14 ट्रेलर में नज़र आए, 2 दिग्गज गायब!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved