'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी और उन्हीं के लीड रोल वाली 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त की पत्नी का रोल जिस एक्ट्रेस ने किया है, वह उनसे लगभग 38 साल छोटी है।
राजा शिवाजी में किसने किया संजय दत्त की बीवी का रोल?
'राजा शिवाजी' में संजय डट ने मुख्य विलेन अफजल खान का रोल किया है। उनकी बीवी यानी अफजल बेगम का रोल एक्ट्रेस दिशा परदेशी ने किया है। दिशा को फिल्म इंडस्ट्री में आए अभी 2 साल ही हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 2024 में फिल्मों में डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म मराठी की 'मुसाफिरा' थी।
कितने साल की हैं दिशा परदेशी, संजय दत्त कितने बड़े?
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, दिशा परदेशी ने 2022 में अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। इस हिसाब से देखें तो अभी उनकी उम्र 28 साल है। जबकि संजय दत्त 66 साल के हैं। यानी उम्र में दिशा संजय दत्त से 38 साल छोटी हैं।
37
संजय दत्त की बेटी से भी 10 साल छोटी हैं दिशा परदेशी
दिशा परदेशी संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त से भी 10 साल छोटी हैं। गौरतलब है कि त्रिशाला दत्त 38 साल की हैं। वे संजय दत्त और उनकी पहलों पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। उनका जन्म 1988 में हुआ था।
47
सेट पर दिशा परदेशी को बेटा कहकर बुलाते थे संजय दत्त
दिशा परदेशी ने हाल ही में ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उनके मुताबिक़, यह बेहद पॉजिटिव रहा। उन्होंने बताया कि जब कहीं किसी सीन में एडजस्टमेंट की ज़रुरत होती थी, तब संजय दत्त बड़े प्यार से उन्हें समझाते थे और कहते थे, "बेटा इसे ऐसे नहीं करना चाहिए।"
दिशा परदेशी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में काम करने के लिए जाना जाता है। वे टीवी और म्यूजिक वीडियोज में काम करने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म 'फ्रंट फुट' में काम किया है। वे मराठी टीवी सीरियल 'लखत एक आमचा दादा' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।
67
मुंबई में पैदा हुईं, वहीं से की पढ़ाई
दिशा परदेशी का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने वहीं के रुइया कॉलेज से पढ़ाई की है। बताया जाता है कि वे ट्रेंड कत्थक डांसर हैं। 10 साल तक उन्होंने इस डांस फॉर्म की तालीम ली है। इसके बाद बतौर फैशन मॉडल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
77
इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं दिशा परदेशी
दिशा परदेशी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट फैन्स के साथ साझा करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।