
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू का रिश्ता आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेम संबंधों में गिना जाता है। दोनों कई सालों तक साथ रहे, लेकिन उनकी प्रेम कहानी शादी तक नहीं पहुंच सकी। अब वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हनीफ जावेरी ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है, जिसने इस रिश्ते को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। हनीफ के अनुसार, दिग्गज एक्टर संजीव कुमार ने अंजू महेंद्रू को पहले ही राजेश खन्ना के स्वभाव को लेकर आगाह किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा था कि राजेश खन्ना के साथ वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं रहेगा।
संजीव कुमार की अधिकृत जीवनी ‘एन एक्टर्स एक्टर’ लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि संजीव कुमार और अंजू महेंद्रू के बीच अच्छी दोस्ती थी। इसी दौरान उन्होंने अंजू को राजेश खन्ना के बारे में सावधान रहने की सलाह दी थी। हनीफ जावेरी के मुताबिक, संजीव कुमार ने अंजू से कहा था, "यह आदमी बहुत शक करने वाला है। इसके साथ किसी की जिंदगी नहीं चल सकती।" उन्होंने यह भी बताया कि संजीव कुमार का मानना था कि यदि अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना से शादी की, तो उनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें : राजेश खन्ना रातभर में पीते थे 2 बोतल शराब, परवीन बनाती थीं पैग, 80s में होती थीं ऐसी पार्टियां
इंटरव्यू में यह भी दावा किया गया कि राजेश खन्ना को अंजू महेंद्रू और संजीव कुमार की दोस्ती पर संदेह होने लगा था। हनीफ जावेरी ने अंजू महेंद्रू के हवाले से कहा, "राजेश खन्ना को शक था कि मैं संजीव कुमार को डेट कर रही हूं। वहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।" बताया जाता है कि यही संदेह आगे चलकर राजेश खन्ना और संजीव कुमार के रिश्तों में तनाव की बड़ी वजह बना। राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। बॉलीवुड गलियारों में सालों से यह चर्चा होती रही है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच कड़वाहट बनी रही।
अंजू महेंद्रू से अलग होने के बाद राजेश खन्ना ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की। उस समय डिंपल उम्र में उनसे काफी छोटी थीं। दोनों की शादी लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में गिनी जाती रही।रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि जब राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की, तब उनकी बारात अंजू महेंद्रू के घर के सामने से निकाली गई थी। हालांकि इस दावे की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
हनीफ जावेरी ने यह भी बताया कि राजेश खन्ना और संजीव कुमार के बीच तनाव की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में भी आम थी। बताया जाता है कि जब निर्देशक जे. ओम प्रकाश दोनों सितारों को एक फिल्म में लेने का प्लान बना रहे थे, तब उन्हें कई लोगों ने इस फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।