
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार यानी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पेरेंट्स के बारे बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने बताया था कि मैगजीन में दोनों के बारे छपी खबरों को लेकर वे यकीन नहीं कर पाती थी, क्योंकि जिन माता-पिता को वे घर पर देखती थी वो एकदम अलग थे। बता दें कि ये बातें ट्विंकल ने 'यादें बी-टाउन की-इस दुनिया के सितारे' शो में जावेद जाफरी के साथ एक शेयर की थी। आइए, जानते हैं ट्विंकल ने क्या बताया था अपने पेरेंट्स के बारे में....
जावेद जाफरी के शो में शामिल ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की बेटी होने का मतलब था लाइमलाइट में बड़े होना। उनके माता-पिता यानी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बारे में उड़ने वाली लगातार अफवाहों का उन पर कभी कोई खास असर नहीं पड़ा। इस दौरान ट्विंकल ने गॉसिप का सामना करने, स्टार किड के तौर पर जिंदगी जीने और एक सेलिब्रिटी परिवार में मिली अनोखी परवरिश के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या माता-पिता के बारे में लगातार उड़ती अफवाहों के बीच बड़े होने का उन पर कोई बुरा असर पड़ा, तो ट्विंकल ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही लोगों की राय और असलियत के बीच फर्क करना सीख लिया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि तमाम मैगजीन्स में दोनों की जो इमेज दिखाई जाती थी, वो घर पर उनके माता-पिता के असल रूप से बिल्कुल अलग थी। उन्होंने याद करते हुए कहा था- "मैं जो मैगजीन पढ़ती थी और जो लोग असल में मेरे माता-पिता थे, वे दो बिल्कुल अलग-अलग इंसान थे। जिन लोगों के बारे में मैं मैगजीन में पढ़ती थी, उन्हें मैं पहचान नहीं पाती थी।"
ये भी पढ़ें... आमिर खान के इवेंट में सलमान खान पर टिकी सबकी नजर, करीना-काजोल का जलवा, देखें 8 PHOTOS
ट्विंकल खन्ना ने इंटरव्यू के दौरान बताया था- "मुझे शुरू से ही साफ पता था कि बहुत सारी बातें मनगढ़ंत हैं। माता-पिता की असलियत की जानकारी होने की वजह से मैं अफवाहों और मनगढ़ंत कहानियों से प्रभावित नहीं हुईं। अगर मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती और कोई मुझे ये बातें बताता तो शायद मुझ पर असर पड़ता, लेकिन मुझे पता था कि वे असल में कैसे थे।" अपने बचपन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि हिंदी सिनेमा की दो सबसे मशहूर हस्तियों की बेटी होने के बावजूद उनकी जिंदगी सामान्य थी। उन्होंने याद करते हुए बताया था कि कैसे राजेश खन्ना अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी बेटियों के लिए समय निकालने की कोशिश करते थे। "डैड देर से घर आते थे, लेकिन वे हमेशा आकर हमारा हालचाल पूछते थे।"
बातचीत के दौरान ट्विंकल ने एक मशहूर फिल्मी परिवार में पैदा होने के फायदों और दबावों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा था कि एक तरह से इसे बोझ कहा जा सकता है और दूसरी तरह से एक मौका। अगर मेरा बैकग्राउंड ऐसा न होता तो शायद मुझे ये मौका नहीं मिलता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि करियर को बनाए रखना आपकी अपनी काबिलियत पर निर्भर करता है। हो सकता है कि कोई फिल्म आपको आपकी पहचान की वजह से मिल जाए। लेकिन उसके बाद, अगर आप यहां टिके रहना चाहते हैं तो आपको स्ट्रगल तो करना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि ट्विंकल ने भी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, वे अपने पेरेंट्स की तरह हिट नहीं हो पाई। फिर उन्होंने अक्षय कुमार से शादी और फिल्मों से दूरी बना ली। वे फिल्में प्रोड्यूस करती हैं और किताबें लिखने के साथ इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस संभालती हैं।
ये भी पढ़ें... Ikka OTT Release: सनी देओल-अक्षय खन्ना की 'इक्का' OTT डेट आउट, कोर्ट में भिड़ेंगे दोनों स्टार्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।