370 रुपए की बिरयानी खिलाकर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध! नौकरी गई तो पहली बार दी यह साफाई!

Published : Jun 14, 2026, 10:35 AM IST
Himanshu Jangra 370 rupees biryani controversy

सार

'370 रुपए की बिरयानी' विवाद में हिमांशु जांगड़ा की पहली सफाई! क्या सच में नौकरी चली गई? क्या FIR ने बढ़ा दी मुश्किलें? क्या प्रणीत मोरे के रिएक्शन ने दिया था विवादित बयान को बढ़ावा? आखिर क्यों सुनाई गई वह कहानी? और अब क्यों हो रहा है पछतावा? जानिए हिमांशु जांगड़ा के बड़े खुलासे और माफी की पूरी कहानी।

बिग बॉस 19 के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में दिए गए '370 रुपए की बिरयानी' वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवादों में घिरे हिमांशु जांगड़ा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। एक वीडियो इंटरव्यू में हिमांशु ने खुलासा किया कि इस विवाद ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला है। उन्होंने बताया कि ट्रोलिंग, एफआईआर और नौकरी जाने जैसी परिस्थितियों ने उनके परिवार को भी परेशान कर दिया। साथ ही उन्होंने माना कि शो में कही गई बातों को लेकर उन्हें अब पछतावा है। हिमांशु ने अपनी सफाई में कहा कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन था, किसी व्यक्ति या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं। गौरतलब है कि हिमांशु ने प्रणीत के शो में 370 रुपए की बिरयानी के बदले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा का किस्सा सुनाया था।

विवाद के बाद कैसी है हालत? हिमांशु जांगड़ा ने खुद बताया

विवाद पर बात करते हुए हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में उनकी स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि लगभग एक हफ्ते तक उनके परिवार और गांव के लोगों को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी। लेकिन जब उनके चाचा को विवाद के बारे में पता चला तो उन्होंने फोन कर नाराजगी जताई। हिमांशु ने कहा, "अगर अभी देखा जाए तो मेरी हालत बहुत खराब है।" उनके मुताबिक, शुरुआत में उन्हें लगा था कि कुछ दिनों में मामला शांत हो जाएगा, लेकिन इसके उलट ट्रोलिंग और विवाद लगातार बढ़ता गया।

 

 

यह भी पढ़ें : एक बिरयानी, एक डेट और नौकरी गई! क्या है Bigg Boss 19 के प्रणीत मोरे का #370Biryani विवाद?

नौकरी जाने और एफआईआर से बढ़ीं हिमांशु जांगड़ा की मुश्किलें

हिमांशु ने दावा किया कि विवाद बढ़ने के बाद उनकी नौकरी पर भी असर पड़ा। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने और नोटिस मिलने की खबरों के बाद परिवार काफी चिंतित हो गया। उनके मुताबिक़, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना और व्यक्तिगत हमलों ने हालात को और मुश्किल बना दिया है।

हिमांशु जांगड़ा ने आखिर क्यों कही थी विवादित बात?

जब हिमांशु से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा कमेंट क्यों किया तो उन्होंने कहा कि पहले कई लोगों को इसी तरह की कहानियां सुनाते हुए सुना था। उसी आधार पर उन्होंने मंच पर कहानी को अपने अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा, "मैंने कहानी को इम्प्रोवाइज करके बताया था, क्योंकि इससे पहले भी कई लोग इसी तरह की कहानियां सुनाते रहे थे।" हिमांशु का कहना है कि उनका कमेंट केवल एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से था और वह उनके वास्तविक विचारों या सोच को नहीं दर्शाता।

यह भी पढ़ें : कौन हैं सेजल पवार, जो डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाकर फंसी

'मेरा ऐसा कोई इरादा या मानसिकता नहीं है : हिमांशु जांगड़ा

विवादित कमेंट को लेकर सफाई देते हुए हिमांशु ने कहा, "मैंने सिर्फ मनोरंजन के लिए वह बात कही थी। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और न ही मेरी ऐसी कोई मानसिकता है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय मंच पर मौजूद होस्ट और दर्शक दोनों ही उनकी बात को मजाक के रूप में ले रहे थे। हिमांशु ने बातचीत में यह भी स्वीकार किया कि शो के दौरान कॉमेडियन प्रणीत मोरे के रिएक्शन ने उन्हें और बोलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "उनके जवाब और प्रतिक्रिया को देखकर मुझे और बढ़ावा मिला था।" हालांकि अब वीडियो को दोबारा देखने के बाद उन्हें अपनी बातों पर अफसोस हो रहा है। उन्होंने कहा, "अब जब मैं उस वीडियो को दोबारा देखता हूं तो मुझे पछतावा होता है।"

यह भी पढ़ें : कॉमेडियन ने बनाया रेप का मजाक, वायरल वीडियो देख फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा!

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी दी सफाई

हिमांशु ने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले एक सप्ताह से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके नाम से चल रहे कई अकाउंट्स उनके नहीं हैं और लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनके नाम का इस्तेमाल कर कई फर्जी प्रोफाइल्स बनाए गए हैं, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है। 

 

 

 

हिमांशु जांगड़ा की सफाई और माफी के बावजूद सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक पक्ष उनकी माफी को स्वीकार करने की बात कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष अब भी उनके बयान को लेकर नाराज नजर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

लो बजट, कम प्रमोशन, लेकिन बड़ा कमाल! इस हॉरर फिल्म ने दूसरे दिन फिर हिलाया बॉक्स ऑफिस
सलमान खान का नया लुक हो रहा तेजी से वायरल, देखकर लोगों ने कर डाले ऐसे कमेंट