लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं जस्मिन भसीन और अली गोनी, बोलें- पहले से ज्यादा मजबूत हुआ रिश्ता

Published : Jun 14, 2026, 12:31 PM IST
 Jasmin Bhasin And Jasmin Bhasin Relationship

सार

Jasmin Bhasin And Aly Goni Relationship: जस्मिन भसीन और अली गोनी कब से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं?जस्मिन भसीन ने कहा कि साथ रहने से उनके रिश्ते में क्या बदलाव आया है? 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में कौन-कौन से पुराने कंटेस्टेंट वापसी कर रहे हैं? 

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल जैस्मीन भसीन और अली गोनी (Jasmin Bhasin And Aly Goni)अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों फिलहाल शादी की जल्दबाजी में नहीं हैं और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए समय देना चाहते हैं। पिछले एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे इस कपल का कहना है कि लिव-इन रिलेशनशिप ने उनके रिश्ते को और मजबूत बना दिया है।

डेटिंग के बाद साथ रहने का किया फैसला

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जस्मिन भसीन ने बताया कि डेटिंग के बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला इसलिए किया ताकि वे एक-दूसरे को और करीब से समझ सकें। अभिनेत्री ने कहा कि किसी भी रिश्ते में समझदारी, अनुकूलता और केमिस्ट्री का मजबूत होना बेहद जरूरी है। साथ रहने से उन्हें एक-दूसरे की आदतों और सोच को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला।

पहले से ज्यादा एक दूसरे को समझने लगे हैं

जस्मिन ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब वे पहले से ज्यादा एक-दूसरे को समझते हैं और उनका रिश्ता पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो गया है। अभिनेत्री ने कहा कि वे इस खूबसूरत दौर खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी में बिजी हैं जैस्मीन भसीन

वर्कफ्रंट की बात करें तो जस्मिन भसीन इन दिनों लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’  (Khatron Ke Khiladi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि इस बार शो को लेकर वह ज्यादा चर्चा नहीं कर रही हैं क्योंकि पिछली बार शो में जाने से ठीक पहले वह काफी घबरा गई थीं और रोने भी लगी थीं। इस बार वह खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। शो के नए सीजन को होस्ट रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस बार नए और पुराने प्रतियोगी एक साथ नजर आएंगे, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है। शो में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा के साथ-साथ रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर और जस्मिन भसीन जैसे पुराने कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया को लेकर बेटी का चौंकाने वाला खुलासा, खुद रह गई थी हैरान
आमिर खान के इवेंट में सलमान खान पर टिकी सबकी नजर, करीना-काजोल का जलवा, देखें 8 PHOTOS