
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़े कई किस्से आज भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके स्टारडम, लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार पार्टियों की कहानियां बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा में रही। इसी बीच उनकी एक सीक्रेट पार्टी का किस्सा सालों बाद सुर्खियों में आया है। कहा जाता है कि इस पार्टी में कुछ ऐसा हुआ था कि उनका गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू से हमेशा के लिए रिश्ता टूट गया था। बताया जाता है कि दोनों 7 साल तक रिश्ते में रहे थे। राजेश खन्ना की इस पार्टी का जिक्र उनपर लिखी किताब ‘राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे’ में भी किया गया है। आइए, जानते हैं इस सीक्रेट पार्टी के पूरे किस्से के बारे में….
एक वक्त था जब राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के अफेयर किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गूंजा करते थे। दोनों के अफेयर की खबरें उस दौरान न्यूपेपर और पत्रिकाओं में खूब छपते थे। बताया जाता है कि दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, दोनों के रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले, कई प्रॉब्लम्स भी आईं लेकिन दोनों कभी अलग नहीं हुए और फिर राजेश खन्ना की एक सीक्रेट पार्टी ने दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया था। आखिर ऐसा क्या हुआ था इस पार्टी में, आइए जानते हैं...
राजेश खन्ना पर लिखी बुक ‘राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे’ में इस सीक्रेट पार्टी का जिक्र है। किताब में बताया गया है कि राजेश खन्ना ने खंडाला में एक सीक्रेट पार्टी दी थी, जिसकी जानकारी उनके स्टाफ, मैनेजर, डिंपल कपाड़िया के परिवार और कुछ करीबियों को थी। दरअसल, वे डिंपल से शादी करने का प्लान कर रहे थे। अंजू महेंद्रू को इस पार्टी की भनक तक नहीं लगने दी थी। हालांकि, इस सीक्रेट पार्टी की खबर अंजू को लग गई थी। वो अपनी मां के साथ राजेश खन्ना के घर पहुंची थीं। उन्होंने उनके पर्सनल असिस्टेंट प्रशांत से इस पार्टी के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें नहीं पता राजेश खन्ना कहां हैं। बाद में अंजू खंडाला के लिए निकल गई। हालांकि, अंजू को खाली हाथ लौटना पड़ा था क्योंकि एन मौके पर राजेश खन्ना ने अपनी पार्टी की जगह बदल दी थी। इसके बाद अंजू काफी नाराज हुईं। किताब में जिक्र है कि प्रशांत ने आगे बताया था कि आखिरकार राजेश खन्ना ने अंजू को छोड़कर डिंपल कपाड़िया से शादी करने का फैसला कर लिया था। बाद में अंजू ने ड्राइवर के हाथ राजेश खन्ना के लिए मैसेज भिजवाया था और इसके बाद दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया था। अंजू की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इसके बाद अंजू दो और रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन ये दोनों रिश्ते भी किसी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। अंजू अब 80 साल की है और उन्होंने कभी शादी नहीं की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।