Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में सबसे बड़ी खबर, जानिए कब तक जेल में रहेगा एक्टर?

Published : Feb 12, 2026, 04:37 PM IST

Rajpal Yadav bail hearing update आज दिल्ली हाईकोर्ट में चर्चा का बड़ा विषय रही। करीब 9 करोड़ रुपए के लोन डिफॉल्ट केस में तिहाड़ जेल में बंद एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त टिप्पणियां कीं। मामला अब अगली सुनवाई तक टल गया है।

PREV
15
राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ

Delhi High Court ने Rajpal Yadav case की सुनवाई के दौरान अभिनेता को उनके पुराने आश्वासनों की याद दिलाई। जज ने कहा कि राजपाल यादव कई बार कोर्ट में पेश हुए और भुगतान का भरोसा दिया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

25
राजपाल यादव पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, "आप 25–30 बार इस अदालत में पेश हुए। आपके वरिष्ठ वकील ने आपकी ओर से बयान दिए। आपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी कहा था कि आप विदेश जाकर पैसा कमाकर भुगतान करेंगे। आप गुमराह नहीं थे।"

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की 128 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहुंचा दिया जेल, जानिए मुफ्त में कहां देखें?

35
राजपाल यादव की जमानत पर अगली सुनवाई कब?

Rajpal Yadav bail plea पर कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की है। यानी अभी कम से कम सोमवार (16 फ़रवरी) तक वे जेल में ही रहेंगे। बचाव पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि परिवार में शादी है और सजा निलंबित की जाए। वकील ने यह भी कहा कि लगभग 2 करोड़ अब भी बकाया हैं, जिन्हें चुकाने का प्रयास होगा।

45
क्या है राजपाल यादव का पूरा लोन और चेक बाउंस केस?

मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘Ata Pata Laapata’ बनाने के लिए ₹5 करोड़ उधार लिए थे। फिल्म फ्लॉप रही और भुगतान नहीं हो सका। बताया जाता है कि इस मामले में उनके 7 चेक बाउंस हुए। इसी के चलते उन पर चेक बाउंस केस दर्ज हुआ। 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई, जिसे 2019 में सेशन कोर्ट ने बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की पहली पत्नी को क्या हुआ था, दोनों की बेटी अब कहां और क्या कर रही?

55
‘Ata Pata Laapata’ से शुरू हुई राजपाल यादव की मुसीबत

Ata Pata Laapata Rajpal Yadav की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कारण भारी नुकसान हुआ। इसी प्रोजेक्ट के लोन ने कानूनी विवाद का रूप ले लिया, जो अब Rajpal Yadav jail news बन चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories