Peddi Trailer: 3.07 मिनट के ट्रेलर में राम चरण ने मचाया बवाल, एक्शन-इमोशन के साथ दिखा जलवा

Published : May 18, 2026, 05:15 PM ISTUpdated : May 18, 2026, 05:23 PM IST
ram charan film peddi trailer out watch video movie release date star cast and budget

सार

Peddi Trailer Out: सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया है। सामने आया मूवी का ट्रेलर एक्शन-इमोशन्स से भरा पड़ा है। पूरे ट्रेलर में राम चरण छाए हुए हैं। डायरेक्टर बुची बाबू सना की इस फिल्म के ट्रेलर को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। देखते हैं कैसा है ट्रेलर…

Ram Charan Film Peddi Trailer Out: साउथ सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिवील कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर वीडियो में राम चरण पूरी तरह से छाए हुए हैं। बता दें कि बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वृद्दि सिनेमाज, माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसमें राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवू कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा जगपति बाबू, बोनम ईरानी और दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में है। आइए, देखते हैं कैसा है पेड्डी का ट्रेलर...

3.07 मिनट के पेड्डी ट्रेलर में राम चरण ने मचाया गदर

डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर 3.07 मिनट का है। इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम कते साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है। सामने आए ट्रेलर में फिल्म की कहानी की थोड़ी सी झलक देखने को मिल रही है। इसमें इमोशन्स, एक्शन और देसी मिट्टी से जुड़ी कहानी देखने को मिलती है। ट्रेलर में राम चरण एकदम अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वे तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें गांव के सिम्पल क्रिकेटर से लेकर एथलीट और दबंग पेड्डी पहलवान तक के रोल में दिखाया गया है। राम चरण को 3 लुक में देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट को लेवल काफी हाई हो गया है। ट्रेलर में जाह्ववी कपूर भी अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही है। ट्रेलर में बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार, रवि किशन भी नजर आए।

कब रिलीज होगी फिल्म पेड्डी

राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें इस फिल्म की रिलीज डेट 2 बार टाली गई। पहले ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिर इसे 30 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी कारण से इसे भी कैंसिल करना पड़ा। बता दें कि ये राम चरण की 16वीं फिल्म। इसके पहले 2025 में आई उनकी फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी थी। वैसे, राम चरण लंबे समय से एक हिट का इंतजार कर रहे हैं। देखते है पेड्डी को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है Sanjay Dutt की यह ऑनस्क्रीन बीवी, जो उनसे 38 साल छोटी, सेट पर बेटा कहकर बुलाते थे बाबा?
Raja Shivaji Collection Day 17: 'सैराट' को लील गई 'राजा शिवाजी', बनी नं. 1 मराठी फिल्म