Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?

Published : May 23, 2026, 09:37 AM IST

Who Is Richer Ram Charan Or Janhvi Kapoor: हाल ही में फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। राम चरण-जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 4 जून को रिलीज हो रही है। इसके डायरेक्टर बुची बाबू हैं। फिल्म देखने से पहले जाने आखिर दोनों में से ज्यादा अमीर कौन है। 

PREV
16
राम चरण-जाह्नवी कपूर में ज्यादा अमीर कौन?

राम चरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, जिसके डायरेक्टर बुची बाबू सना है। इसी मौके पर जानते हैं राम चरण और जाह्ववी की संपत्ति के बारे में...

26
राम चरण की नेटवर्थ

पहले बात करते है राम चरण की नेटवर्थ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण की नेटवर्थ 1500 करोड़ है। वे ज्यादातर कमाई फिल्मों से करते हैं। एक फिल्म में काम करने वे 45 करोड़ चार्ज करते हैं। हालांकि, पेड्डी के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस ली है। वे कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं, जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है।

ये भी पढ़ें.. Peddi Star Cast Fees: राम चरण ने वसूली मोटी रकम, जाह्ववी कपूर के हाथ लगी कितनी फीस?

36
राम चरण की संपत्ति

राम चरण की संपत्ति की बात करें तो हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका 25000 वर्ग फुट में फैला एक बेहद आलीशान बंगला है। इसकी कीमत लगभग 38 करोड़ है। इसमें प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और बेसमेंट में एक भव्य मंदिर है। मुंबई के खार इलाके में उनका एक शानदार सी-फेसिंग पेंटहाउस भी है।

46
राम चरण का बिजनेस

राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब के मालिक हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी है। वे हैदराबाद स्थित एयरलाइन कंपनी TruJet के मालिक रह चुके हैं।

56
जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ

पेड्डी लीड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो 82 से 100 करोड़ की मालकिन है। राम चरण के मुकाबले जाह्नवी की नेटवर्थ बहुत कम हैं। बता दें कि वे सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन से करती हैं। वे एक फिल्म में काम करने 5-6 करोड़ चार्ज करती हैं।

66
जाह्ववी कपूर की संपत्ति

जाह्ववी कपूर का मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान डुप्लेक्स है, जिसकी कीमत करीब 65 करोड़ है। इसके अलावा चेन्नई में उनका एक विशाल फार्महाउस भी है। उनके पास करोड़ की वैनिटी वैन भी है।

ये भी पढ़ें.. Peddi Trailer में दिखे ये 7 स्टार्स, एक के लुक ने चौंकाया-पहचानना हुआ मुश्किल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories