
राम चरण के जन्मदिन और श्री राम नवमी के मौके पर 'पेद्दी' की टीम ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। डायरेक्टर बुच्ची बाबू साना की इस रूरल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का नया टीज़र 27 मार्च को रिलीज़ हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले जो टीज़र आया था, उसमें राम चरण एक क्रिकेटर के रोल में दिखे थे, जिसने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था।
लेकिन, अब जो नया टीज़र आया है, उसमें राम चरण बिल्कुल अलग और ज़बरदस्त मास अवतार में नज़र आ रहे हैं। वह कुश्ती लड़ने वाले एक ताकतवर पहलवान के रोल में हैं और अपनी टोंड बॉडी से सबका ध्यान खींच रहे हैं। हल्क जैसी बॉडी के साथ राम चरण को देखकर फैंस क्रेज़ी हो गए हैं। तगड़ी बॉडी के साथ उनका शार्प और रफ लुक उन्हें और भी पावरफुल दिखा रहा है।
इस टीज़र से फिल्ममेकर्स ने मूवी को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। इससे पहले किसी ने भी राम चरण को इस लेवल के अवतार में नहीं दिखाया था। 'पेद्दी' के टीज़र से दर्शकों को फिल्म की कहानी के बारे में भी थोड़ा अंदाज़ा लग गया है। यह कहानी उत्तरआंध्रा के एक गांव पर आधारित है, जिसमें वहां के लोकल खेल, खासकर कुश्ती, कहानी का अहम हिस्सा होंगे।
राम चरण की फिज़िक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है। 'पेद्दी' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हीरोइन का रोल कर रही हैं। कहा जा रहा है कि गांव की पृष्ठभूमि पर बन रहे इस प्रोजेक्ट में उनका किरदार भी काफी दिलचस्प होगा और कहानी में अहम भूमिका निभाएगा। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, 'पेद्दी' को बहुत बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है।
फिल्म एनालिस्ट्स का मानना है कि कहानी, मेकिंग, म्यूज़िक और एक्शन, हर मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना सकती है। यह फिल्म 30 अप्रैल को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होगी। टीज़र से ही ज़बरदस्त हाइप बना चुकी 'पेद्दी' रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।