नशे में धुत सेट पर आते थे राम कपूर, हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं ऐसे हुआ बंद, बर्बाद हुआ करियर

Published : Aug 02, 2026, 06:11 PM IST
राम कपूर ने बताया कैसे बंद हुआ बड़े अच्छे लगते हैं

सार

Bade Achhe Lagte Hain ended because of Ram Kapoor: अभिनेता राम कपूर ने खुलासा किया कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दौरान वे गंभीर डिप्रेशन और हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। उन्होंने माना कि शो उनके कारण ही खत्म हुआ।

टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले राम कपूर ने अपने सुपरहिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। पहली बार अभिनेता ने स्वीकार किया कि शो के दौरान वह गंभीर डिप्रेशन और हेल्थ समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने यह भी माना कि उनके बिहेवियर का असर शूटिंग पर पड़ा और उन्हें लगता है कि शो के खत्म होने की एक बड़ी वजह वही थे।

करियर की ऊंचाई पर डिप्रेशन में थे राम कपूर

'लॉक अप' के दौरान राम कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' की जबरदस्त सफलता के बावजूद वह अंदर ही अंदर गंभीर डिप्रेशन से गुजर रहे थे। राम ने कहा कि शो की लोकप्रियता जितनी बढ़ रही थी, उतनी ही तेजी से उनकी सेहत बिगड़ती जा रही थी। उनका वजन लगातार बढ़ रहा था और डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उनकी हालत जानलेवा हो सकती है। उनका ब्लड शुगर लेवल बेहद ज्यादा था और वह इंसुलिन पर निर्भर हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद लंबे-लंबे शूटिंग शेड्यूल पूरे कर रहे थे।

और पढ़ें -  Ramayana Cast Fee: रणबीर कपूर बनें हाईएस्ट पेड, यश से सनी देओल तक, जानें रामायण की कास्ट की फीस

सेट पर शराब पीकर पहुंचते थे राम कपूर

राम कपूर ने स्वीकार किया कि मानसिक तनाव का असर उनके स्वभाव पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खराब इंसान बन गया था। छह-छह घंटे लेट सेट पर पहुंचता था, कई बार शराब पीकर आता था और लोगों से बेहद बदतमीजी से बात करता था। मैं पूरी तरह मॉन्स्टर बन चुका था।’ अभिनेता ने माना कि आज जब वह उस दौर को याद करते हैं तो उन्हें खुद पर शर्म महसूस होती है।

'बड़े अच्छे लगते हैं' मेरे कारण खत्म हुआ

राम कपूर ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उनके व्यवहार की वजह से ही शो का सफर समय से पहले खत्म हो गया। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा इंसान बन चुका था कि मुझे खुद पर शर्म आती है। मुझे लगता है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' मेरी वजह से खत्म हुआ।' राम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

और पढ़ें -  4 साल लिव-इन में रहीं परवीन बाबी, फिर क्यों डैनी डेन्जोंगपा संग टूटा रिश्ता?

बच्चों ने बदल दी जिंदगी

राम कपूर ने बताया कि उस कठिन दौर से बाहर निकलने की सबसे बड़ी वजह उनके बच्चे बने। उन्होंने कहा कि बच्चों ने उन्हें दोबारा जिंदगी से लड़ने की ताकत दी और वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा बने। 'बड़े अच्छे लगते हैं' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल शोज में से एक माना जाता है। इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह शो इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसमें कम उम्र के कपल की बजाय मैच्योर उम्र के दो लोगों की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। दमदार कहानी, शानदार अभिनय और लगातार अच्छी टीआरपी ने इसे टीवी के यादगार शोज की सूची में शामिल कर दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पवन मल्होत्रा बोले- 'पंजाब 1984' से हिंदी इंडस्ट्री में चमके थे दिलजीत दोसांझ
डेढ़ साल पहले रचाई गुपचुप शादी, अब TV एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने कराई FIR, जानें क्यों?