Upcoming Mythological Drama Ramayana Teaser हाल ही में आया। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की एक एक्ट्रेस और चर्चा में आ गई है, जो सीता की बहन के रोल में दिखेंगी।
यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सुरभि दास की। वे इस फिल्म का हिस्सा हैं, इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद एक हालिया इंटरव्यू में किया, जो वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ़ की। साथ ही उनके और साई पल्लवी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया।
25
सुरभि दास ने की रणबीर कपूर की खूब तारीफ़
सुरभि दास ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रणबीर कपूर की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "वे बहुत इंट्रोवर्टेड, शांत और चुप रहने वाले इंसान हैं। राम का किरदार बेहद गरिमामय है। अगर आप असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं तो इस किरदार में ढलना आपके लिए बेहद आसान हो जाता है। वे अपने सीन पूरी लगन के साथ करते थे।"
कभी किरदार से बाहर नहीं दिखे रणबीर कपूर: सुरभि दास
बकौल सुरभि दास, “मैंने कभी उन्हें अपने किरदार से बाहर आते नहीं देखा। जब कैमरे रोल नहीं होते थे, तब भी वे अपने किरदार में रहते थे। जब वे सेट पर आते थे तो उनके अंदर यह एनर्जी होती थी। आप ना चाहते हुए भी देखोगे ही उनकी तरफ। वे बहुत अच्छे दिखते हैं। और उनका ऑरा ऐसा है कि आपको लगता है कि आपके सामने भगवान खड़े हैं।”
45
सुरभि दास ने साई पल्लवी की भी तारीफ़ की
सुरभि दास ने इंटरव्यू के दौरान 'रामायण' में सीता का रोल कर रहीं साई पल्लवी की भी तारीफ़ की। उनके मुताबिक़, साई बेहद प्यारी इंसान हैं और जब भी उन्होंने उनसे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछा, उन्होंने बहुत अच्छे से समझाया। बकौल सुरभि, "हमारे आउटफिट्स खासकर लहंगे काफी हैवी थे। ऊपर से हमने ज्वैलरी भी पहनी थी तो उन्हें मैनेज करना मुश्किल था। उन्होंने बहुत अच्छे से मुझे गाइड किया कि आप ऐसे स्टेप ले सकती हैं।" सुरभि ने लक्ष्मण का रोल कर रहे रवि दुबे की भी तारीफ़ की और उन्हें ज़मीन से जुड़ा इंसान बताया।
सुरभि दास असमी एक्ट्रेस हैं। वे गुवाहाटी की रहने वाली हैं। असमिया सिनेमा में उन्होंने 'नीमा डेन्जोंगपा' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वे वहां 'दादा तुमि दुस्तो बोर' जैसी फिल्म में भी दिख चुकी हैं। 'रामायण' उनके करियर की पहली हिंदी फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वे सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के किरदार में नज़र आएंगी। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।