Ramayana Collection Day 18: 'रामायण' 18वें दिन बनी तूफ़ान, टूटा 'धुरंधर'-'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!

Published : Nov 22, 2026, 07:44 PM IST
Ramayana Third Weeked Box Office Collection

सार

Ramayana Box Office Report: रामायण ने 18वें दिन हिंदी नेट कलेक्शन में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सिर्फ 'धुरंधर 2' से पीछे, पुष्पा 2 और धुरंधर को पछाड़ा। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,651 करोड़ के पार। तीसरे वीकेंड में भी पकड़ मजबूत।

बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन हिंदी नेट कलेक्शन में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' और पहली 'धुरंधर' भी पीछे छूट गईं। सिर्फ 'धुरंधर 2' ही आगे है, जिसने महज 10 दिन में यह कारनामा किया था। तीसरे वीकेंड में रफ्तार थोड़ी धीमी दिखी, पर वर्ल्डवाइड सफर 1,651 करोड़ तक पहुंच चुका है। चलिए, पूरा हिसाब-किताब आसान भाषा में समझते हैं।

‘रामायण’ ने तीसरे रविवार कितनी कमाई की?

Sacnilk के लाइव अनुमान के मुताबिक 22 नवंबर, रविवार को शाम 7 बजे तक 'रामायण' ने 12,065 शोज से करीब 27.11 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 934.26 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 1,115.99 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को थिएटर्स में आई थी और पहले दिन इसने 64.85 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

'रामायण' हिंदी वर्जन नेट 700 करोड़ क्लब में

हिंदी वर्जन ने 18वें दिन 10,810 शोज से 22.19 करोड़ जोड़े, जिसके बाद हिंदी नेट कलेक्शन 711.69 करोड़ हो गया। अब रेस की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 10 दिन में 700 करोड़ पार किए थे। 'रामायण' को 18 दिन लगे, जबकि 'पुष्पा 2' को 20 दिन और पहली 'धुरंधर' को 25 दिन का समय इस क्लब में शामिल होने में लगा था। यानी 'रामायण' इस रेस में दूसरे नंबर पर आ गई है।

'रामायण' का तीसरे वीकेंड का कलेक्शन कितना हुआ?

शुक्रवार (16वें दिन) को फिल्म ने 15.75 करोड़ कमाए, फिर शनिवार को जबरदस्त उछाल के साथ 27.65 करोड़ आए। रविवार को शाम 7 बजे तक 27.11 करोड़ कमा डाले। कुल मिलाकर तीसरे वीकेंड में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की एस्टीमेटेड कमाई कर डाली है। वीकेंड पर लौटती भीड़ बताती है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अभी जिंदा है।

रामायण स्टार कास्ट और कहानी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण बने हैं। पहला पार्ट राम के शुरुआती जीवन और उन मुश्किलों की कहानी दिखाता है, जो उनकी किस्मत गढ़ती हैं। बड़े पैमाने पर बनी यह पेशकश हर उम्र की ऑडियंस को थिएटर तक खींच रही है

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam The Conclusion OTT Release: जानिए OTT पर कब और कहां रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?
KBC Controversy: क्या है वो 12.50 लाख का सवाल, जिस पर मचा बवाल, अमिताभ बच्चन को मिला कानूनी नोटिस