
Ramayana Opening Day Collection Prediction: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का मोस्टअवेटेड ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म का क्रेज और दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म की पहले दिन की कमाई का सटीक अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए माना जा रहा है कि 'रामायण' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत कर सकती है।
'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्म का विषय और स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। इसके अलावा फिल्म का बड़ा बजट भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्मों में से एक के रूप में पेश कर रहे हैं। उनका दावा है कि फिल्म का विजुअल स्केल और प्रेजेंटेशन पहले कभी नहीं देखा गया है। यही वजह है कि फिल्म प्रेमियों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता है।
'रामायण' दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। त्योहारों के दौरान बड़ी फिल्मों को आमतौर पर अच्छा दर्शक वर्ग मिलता है, इसलिए यह रिलीज डेट फिल्म के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक हो सकती है। अगर फिल्म को देशभर में बड़े स्तर पर स्क्रीन मिलती हैं और प्रीमियम टिकट कीमतें लागू होती हैं, तो पहले दिन की कमाई को बड़ा फायदा मिल सकता है।
फिल्म का ट्रेलर और अन्य प्रमोशनल सामग्री आने के बाद बॉक्स ऑफिस अनुमान और स्पष्ट होंगे। फिलहाल ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' पहले दिन 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ट्रेलर और प्रमोशन दर्शकों को पसंद आते हैं, तो फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये नेट तक की ओपनिंग का लक्ष्य भी संभव माना जा रहा है। हालांकि अभी के लिए 100 करोड़ रुपये नेट की शुरुआत को ज्यादा वास्तविक अनुमान कहा जा सकता है।
अगर फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन करती है, तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी। साथ ही, यह 'धुरंधर 2' के बाद बॉलीवुड की अगली 100 करोड़ नेट ओपनर बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में फिल्म के पास भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने का मौका होगा।
फिलहाल इस श्रेणी में 'आदिपुरुष' पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ टॉप पर है। मौजूदा अनुमानों के अनुसार, 'रामायण' इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। वहीं, सभी बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'धुरंधर 2' के नाम 145 करोड़ रुपये नेट की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि 'रामायण' रिलीज के बाद इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाती है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।