Ramayana Collection Day 12: 1400 करोड़ क्लब में पहुंची 'रामायणम्', 12वें दिन की इतनी कमाई

Published : Nov 16, 2026, 08:12 PM IST
Ramayana Day 12 Box Office Collection

सार

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट दर्ज की। हालांकि, भारत में नेट कलेक्शन के मामले में यह 800 करोड़ क्लब से इंच भर दूर रह गई है।

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद भी फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक मिल रहे हैं। सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जबकि कन्नड़, तमिल और तेलुगु में भी फिल्म कारोबार कर रही है। दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की नजर नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है।

दूसरे सोमवार कितनी हुई 'रामायणम्' की कमाई?

'सैकनिल्क' के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'रामायणम्' ने 12वें दिन यानी सोमवार रात 8 बजे तक भारत में 22.36 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर 11वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई (75 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो 12वें दिन 70 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई देशभर के 18,727 शोज से दर्ज हुई। इसके साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 782.96 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, घरेलू ग्रॉस कमाई 935.38 करोड़ रुपए बताई गई है।

दुनियाभर में कहां पहुंची 'रामायणम्' ?

'रामायणम्' ने रिलीज के शुरुआती आठ दिनों में ही दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया था। इस उपलब्धि के साथ यह 1,000 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बनी। 11 दिनों के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,384.50 करोड़ रुपए पहुंच गया था। इसमें भारत की ग्रॉस कमाई और विदेशी बाजारों से हुई कमाई शामिल है। 12वें दिन का नया ओवरसीज आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अगर भारत में हुई नेट कमाई को ही इसमें शामिल कर दिया जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।

'रामायणम्' स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल दशरथ बने हैं। फिल्म में लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय और काजल अग्रवाल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। इसकी कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ, जबकि दूसरे पार्ट को दिवाली 2028 पर लाने का प्लान है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salman Khan Film Monster Teaser: कब आएगा ''मॉन्स्टर' का टीजर? इस दिन मिलेगा खास सरप्राइज!
अमिताभ-अभिषेक को मारकर ही रहेंगे! मुंबई मेरे 200 शूटर, कौन है खुली धमकी देने वाला ये गैंगस्टर?