
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ईद 2027 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक खास अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स सलमान अपने फैन्स को फिल्म की पहली झलक दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की टीम ने पुणे में 10 दिन का नया शूटिंग शेड्यूल शुरू कर दिया है। इस शेड्यूल में कुछ अहम और दमदार सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, जैकी श्रॉफ और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग इन दिनों पुणे में चल रही है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने 15 नवंबर से 10 दिन का नया शेड्यूल शुरू किया है। इस दौरान कुछ इंटेंस और ड्रामेटिक सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं, जिन्हें कहानी के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। इस शेड्यूल में सलमान के साथ एक्ट्रेस सीमा बिस्वास भी हिस्सा ले रही हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया,
सलमान खान और सीमा बिस्वास पुणे के इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। मेकर्स कुछ इंटेंस और ड्रामेटिक सीन शूट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का यह चरण काफी अहम है और अगले 10 दिनों तक टीम शहर में शूटिंग जारी रखेगी।
'मॉन्स्टर' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके पहले टीजर की है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स 27 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक जारी करने का प्लान बना रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन सलमान खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में फिल्म का टीजर उनके फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट बन सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने टीजर की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल 27 दिसंबर की तारीख को संभावित रिलीज डेट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो सलमान के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट मिल सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'मॉन्स्टर' की शूटिंग अपने आखिरी चरण में है। पुणे का 10 दिन का शेड्यूल पूरा होने के बाद भी फिल्म के करीब 20 दिन की शूटिंग बाकी रहेगी। इसके बाद टीम पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करेगी, ताकि फिल्म को तय समय पर सिनेमाघरों तक पहुंचाया जा सके। सलमान खान इन दिनों फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ टीवी शो 'बिग बॉस 20' की होस्टिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। दोनों कामों के बीच वह फिल्म का प्रोडक्शन शेड्यूल पूरा करने में जुटे हैं। फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की योजना है।
'मॉन्स्टर' का निर्माण दिल राजू अपने प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म को इसके वर्किंग टाइटल 'एसवीसी63' से भी जाना जा रहा है। इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और सलमान के साथ नयनतारा की जोड़ी को लेकर पहले से चर्चा है। अब दर्शकों को इसके टीजर और कहानी की पहली झलक का इंतजार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।