
Sai Pallavi Last 5 Movies Box Office Collection: 4,000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' (Ramayana: Part One) 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'भगवान राम' और साउथ सुपरस्टार यश 'रावण' के रोल में नजर आएंगे। वहीं, 'माता सीता' का अहम किरदार जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) निभा रही हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग और बज को देखकर लग रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। लेकिन, इस फिल्म की रिलीज सबसे ज्यादा साई पल्लवी के लिए मायने रखती है। 'रामायण' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। क्योंकि इससे पहले उनकी एक फिल्म ने 330 करोड़ रुपए छापे, जबकि दूसरी 3 करोड़ के आगे नहीं जा सकी। आइए जानते हैं साई पल्लवी की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है...
इसी साल मई 2026 में साई पल्लवी ने फिल्म 'एक दिन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान के बेटे जुनैद खान थे। भारी उम्मीदों के बावजूद ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को खींचने में पूरी तरह फेल रही। भारत में इसने सिर्फ 3.79 करोड़ रुपए की कमाई की और सुपरफ्लॉप रही।
फरवरी 2025 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म में साई पल्लवी के साथ नागा चैतन्य नजर आए थे। मछुआरों की जिंदगी और पाकिस्तान बॉर्डर पार कर जाने की इस एक्शन-रोमांटिक कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ रुपए छापे, भारत में ही 54-66 करोड़ की कमाई की और बड़ी हिट साबित हुई।
साल 2024 में आई ये फिल्म साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। मेजर मुकुंद वरदराजन की जिंदगी पर बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में शिवकार्तिकेयन लीड रोल में थे और साई पल्लवी ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटते हुए वर्ल्डवाइड 330 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। इसमें 220 करोड़ तो भारत से ही आए थे।
साल 2022 में आई इस कोर्टरूम ड्रामा में साई पल्लवी ने एक ऐसी स्कूल टीचर का रोल किया था, जो अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए लड़ती है। फिल्म की कहानी और एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई, लेकिन सिनेमाघरों में यह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और भारत में सिर्फ 4.77 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
ये फिल्म भी 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें राणा दग्गुबाती भी थे। नक्सल आंदोलन के बैकग्राउंड पर बनी इस लव स्टोरी में साई पल्लवी की एक्टिंग को तो सराहा गया, लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में सिर्फ 8 करोड़ रुपए पर सिमट गई और फ्लॉप हो गई। हालांकि, इन उतार-चढ़ावों के बावजूद साई पल्लवी ने अपने करियर में 'प्रेमम', 'फिदा', 'मिडिल क्लास अब्बाय', 'लव स्टोरी' और 'श्याम सिंघा रॉय' जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब हर किसी की नजर है कि बॉलीवुड में अपने पहले खराब अनुभव के बाद साई पल्लवी 'रामायण' जैसी 4000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर से कैसा कमबैक करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।