
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ को लेकर बज बना हुआ है। भारत में यह मूवी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, लॉस एंजेलिस में इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। मूवी को देखने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स और कुछ स्पेशल लोग पहुंचे। अब इस मूवी की शुरुआती रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कुछ लोग मूवी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को इसमें इमोशन की कमी दिखाई दी।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ के पहले पार्ट की लॉस एंजेलिस में खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले कुछ लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए। एक विदेशी रिव्यूअर ने फिल्म को भव्य बताते हुए इसके बड़े पैमाने और क्लाइमैक्स को खास बताया। वहीं, एक अन्य वायरल रिव्यू में फिल्म को 5 में से सिर्फ 1.5 स्टार दिए गए। इस रिव्यू में कहा गया कि फिल्म का स्केल बड़ा है, लेकिन कहानी में इमोशनल जुड़ाव की कमी महसूस हुई। मूवी में आत्मा नहीं दिखा।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। जहां एक तरफ रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई, वहीं कुछ शुरुआती प्रतिक्रियाओं में यश के स्क्रीन प्रेजेंस को भी काफी स्ट्रॉग बताया गया।
‘रामायण’ को बड़े बजट और भव्य विजुअल्स के साथ तैयार किया गया है। लेकिन वायरल निगेटिव रिव्यू में कहा गया कि कुछ दृश्यों में कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी (CGI) का इस्तेमाल उम्मीद के मुताबिक प्रभावशाली नहीं लगा। रिव्यूअर ने फिल्म की लंबाई पर भी सवाल उठाए। उसके मुताबिक, करीब 3 घंटे 20 मिनट की फिल्म के कुछ हिस्से धीमे महसूस होते हैं। कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय कुछ दृश्य लंबे खिंचते नजर आते हैं।इसके अलावा, रिव्यू में यह भी कहा गया कि फिल्म में रामायण की भावनात्मक गहराई और नैतिक पहलुओं को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था।
क्लाइमैक्स को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी। एक विदेशी रिव्यूअर के मुताबिक, फिल्म का अंत ऐसा है कि दर्शक अगले पार्ट का इंतजार करने लगेंगे। उसने क्लाइमैक्स के बाद अपनी हैरानी जाहिर करते हुए जोर से 'नो' चिल्लाने की बात भी कही।
The verdict is in. 👇
'Ravanayana' gonna crash & burn. https://t.co/06VStINXTh
— Hindusheadingtomuseums? (@CanHindusurvive) October 28, 2026
इसे भी पढ़ें:Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' में कैसा होगा रावण? पहली बार सामने आई पूरी डिटेल
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।
और पढ़ें: ‘रामायण’ के गानों पर पहले आलोचना, फिर माफी! एआर रहमान ने बताया बेटे से क्या सुनते हैं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।