Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' में कैसा होगा रावण? पहली बार सामने आई पूरी डिटेल
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण को सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि एक महान और जटिल किरदार के रूप में दिखाया जाएगा। यह खुलासा खुद नितेश तिवारी ने किया है। उनकी मानें तो इस फिल्म में रावण अहंकार और बदले की सीख के साथ नजर आएगा।

'रामायण' में अलग रूप में दिखेगा रावण
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने कहा कि उनकी ‘रामायण’ में रावण को सिर्फ एक पारंपरिक खलनायक के रूप में नहीं दिखाया जाएगा। उनके मुताबिक, यह किरदार कई परतों वाला है, जिसे नए नजरिए से पेश किया जाएगा।
‘रावण में थे कई गुण’
नितेश तिवारी ने कहा, “रावण के जीवन के कई पहलू थे। वह एक महान योद्धा था, एक कुशल संगीतकार, विद्वान, दयालु राजा और भगवान शिव का बड़ा भक्त था। वह सिर्फ एक काला किरदार नहीं था।”
यह भी पढ़ें : Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर! जानिए कौन हैं वो?
'रामायण' के रावण में छुपी है एक बड़ी सीख
बकौल नितेश तिवारी, “हमारे लिए रावण के सभी पहलुओं को दिखाना जरूरी है, क्योंकि इसमें एक बहुत बड़ी सीख छुपी है। आपके पास कितनी भी अच्छी खूबियां हों, अगर आप बदले और अहंकार की भावना के साथ चलते हैं, तो आप जानते हैं कि उसका अंजाम क्या होता है।”
'रामायण सिर्फ विजुअल नहीं, इमोशन भी
नितेश तिवारी ने बताया कि ‘रामायण’ सिर्फ एक विजुअल स्पेक्टेकल नहीं होगी, बल्कि इसमें इमोशन्स को भी उतनी ही अहमियत दी जाएगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि लंका और अयोध्या को ऐसे दिखाया जाएगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
यह भी पढ़ें : Ramayana: 4000 करोड़ की रामायण में राम बने रणबीर कपूर, 3 साल की बेटी राहा ने पूछे ऐसे सवाल
'रामायण' का बजट, स्टार कास्ट और रिलीज डेट
अपकमिंग माइथोलॉजिकल ड्रामा 'रामायण' का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रावण का किरदार कन्नड़ सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान के किरदार में सनी देओल दिखाई देंगे। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।