
रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayana) को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक और अपडेट सामने आया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म OTT पर भी आएगी। मेकर्स ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर का खुलासा कर दिया है। हालांकि, दर्शकों को इसे देखने के लिए सामान्य OTT सब्सक्रिप्शन से अलग भुगतान करना पड़ सकता है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्: पार्ट वन’ थिएटर में अपनी रिलीज के बाद जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। इसके लिए जियो हॉटस्टार और फिल्म के प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस स्टूडियज ने साझेदारी की है। इस फिल्म को प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। यानी दर्शक इसे देखने के लिए अलग से भुगतान करके एक्सेस खरीद सकेंगे। ऐसे में केवल सामान्य OTT सब्सक्रिप्शन होने से फिल्म मुफ्त में देखने की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह साफ नहीं है।
‘रामायणम्: पार्ट वन’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को दिवाली के मौके पर हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। इसे IMAX 3D सहित प्रीमियम फॉर्मेट में भी देखा जा सकेगा। फिलहाल फिल्म की OTT रिलीज की सटीक तारीख और पे-पर-व्यू के लिए तय की जाने वाली कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसलिए दर्शकों को डिजिटल रिलीज के लिए अभी इंतजार करना होगा।
‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की अन्य स्टार कास्ट में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Ramayana: पहले दिन कितनी कमाई करेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह लाइव-एक्शन फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है, जिसे स्क्रीन के लिए श्रीधर राघवन ने रूपांतरित किया है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios ने DNEG और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर किया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हंस जिमर और ए. आर. रहमान संभाल रहे हैं। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है।
और पढ़ें: 'रामायणम्' की एडवांस बुकिंग पर लगा ब्रेक? डिस्ट्रीब्यूटर्स की इस मांग पर फंसा मामला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।