
‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट पहले ही हाई है और फिल्म की कमाई को लेकर भी इंडस्ट्री में बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। लेकिन अब सनी देओल को लेकर सामने आई जानकारी ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म के शुरुआती रिवील्स में उनकी झलक न मिलने के बाद सवाल उठ रहे थे कि आखिर उनका रोल कहां और कितना होगा। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सनी देओल फिल्म के बिल्कुल अंत में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, उनकी एंट्री के साथ फिल्म खत्म हो सकती है। मेकर्स कथित तौर पर इसे ऐसा मोमेंट बनाना चाहते हैं, जो दर्शकों को अगली फिल्म के लिए बेचैन कर दे।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सूत्र ने दावा किया है कि सनी देओल ‘रामायण पार्ट 1’ में सिर्फ आखिरी हिस्से में दिखाई देंगे। यानी फिल्म के अधिकांश हिस्से में उनका किरदार नजर नहीं आएगा और उनकी एंट्री कहानी के अंत में होगी। सूत्र के मुताबिक, फिल्म सनी देओल की मौजूदगी के साथ खत्म हो सकती है। इसे एंड क्रेडिट्स से ठीक पहले दिखाए जाने वाले अंतिम सीन के तौर पर रखा जा सकता है या फिर मिड-क्रेडिट अथवा पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस के रूप में पेश किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस एंट्री का मकसद सिर्फ एक किरदार को पेश करना नहीं, बल्कि दर्शकों को बड़े क्लिफहैंगर के साथ थिएटर से बाहर भेजना है। सूत्र ने कहा, “विचार यह है कि दर्शकों को एक बहुत बड़े रोमांच के साथ छोड़ा जाए, बिल्कुल ‘बाहुबली’ के पहले भाग के अंत की तरह।” यहां फिल्म की तुलना ‘बाहुबली’ से इसलिए की गई है क्योंकि उसके पहले भाग के अंत में कटप्पा और बाहुबली से जुड़ा सवाल दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का कारण बना था।
सूत्र ने आगे कहा, “‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ वाले पल ने जबरदस्त जिज्ञासा पैदा की थी और दूसरी फिल्म को लेकर उत्साह को काफी बढ़ा दिया था।”इसी रणनीति को ‘रामायण पार्ट 1’ में दोहराने की कोशिश की जा सकती है। अगर सनी देओल की एंट्री आखिरी सीन या पोस्ट-क्रेडिट में होती है, तो दर्शकों को उनके किरदार और आगे की कहानी को लेकर कई सवालों के साथ थिएटर से निकलना पड़ सकता है।फिलहाल यह जानकारी रिपोर्ट में सामने आए सूत्र के दावे पर आधारित है। आधिकारिक तौर पर सनी देओल की एंट्री और फिल्म के अंतिम सीक्वेंस को लेकर मेकर्स की पुष्टि का इंतजार है।
'रामायण' डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म है, जिसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल महाराज दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा और सनी देओल हनुमान के रोल में नज़र आएंगे। कथिततौर पर 4000 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।