
सलमान खान और 'बिग बॉस' का रिश्ता टीवी की दुनिया में काफी पुराना है। 2010 में सीजन 4 से शो की कमान संभालने वाले 'दंबग' खान अब इसके 20वें सीजन में भी बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। इस दौरान उनकी फीस में कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं, बॉलीवुड के भाई जान इस सीजन के लिए कितना फीस ले रहे हैं और इससे पहले कितना ले रहे थे।
सलमान खान ने पहली बार बिग बॉस सीजन 4 होस्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड फीस मिलती थी। सीजन 5 और 6 में भी उनकी फीस लगभग इतनी ही रही। इसके बाद पॉपुलिरिटी बढ़ी और फीस में उछाल आया। सीजन 7 में उनकी फीस बढ़कर 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड बताई गई। सीजन 8 में यह करीब 5.5 करोड़ और सीजन 9 में 6 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड तक पहुंच गई।
और पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' की टिकट कीमत ने उड़ाए होश, 4 डिजिट में पहुंचा दाम, पहले दिन इतनी कर सकती है कमाई
अब बात 'बिग बॉस 20' की करें तो सलमान खान की फीस एक बार फिर चर्चा में है। Zoom TV और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के लिए सलमान को पूरे सीजन के लिए करीब 120 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर है। यह आंकड़ा रिपोर्टेड है, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, शो पहले JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा और इसके बाद Colors TV पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।