
मुंबई। रणबीर कपूर को TIME मैगजीन की 2026 की ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में वह इकलौते भारतीय एक्टर हैं। रणबीर करीब तीन साल बाद अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भगवान राम के रोल के लिए रणबीर से बेहतर कोई नहीं हो सकता।
नमित मलहोत्रा ने रणबीर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की। नितेश तिवारी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बचपन में अपने पिताओं को साथ देखने से लेकर अब एक बड़े महाकाव्य पर काम करने तक का सफर बेहद खास रहा है। नमित ने रणबीर के सफर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उनके उतार-चढ़ाव, संघर्ष और शांत स्वभाव को करीब से देखा है। उन्होंने लिखा कि उन्हें कभी शक नहीं था कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर सबसे सही शख्स हैं। नमित ने रणबीर कपूर को अपनी पीढ़ी का सबसे बेहतरीन एक्टर बताते हुए कहा कि TIME की लिस्ट में उनका नाम आना उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है।
TIME मैगजीन के लिए रणबीर कपूर की प्रोफाइल एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखी है। उन्होंने लिखा कि कुछ कलाकार विरासत के पीछे भागते हैं, जबकि कुछ अपनी कला से खुद एक विरासत बन जाते हैं और रणबीर इसी दूसरी श्रेणी में आते हैं। आयुष्मान ने यह भी कहा कि रणबीर अब सिर्फ बॉक्स-ऑफिस आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं। उनके अनुसार, भारतीय सिनेमा में जहां अक्सर सफलता को कमाई और शोर से मापा जाता है, वहीं रणबीर अपनी एक्टिंग से दर्शकों की भावनाओं पर गहरा असर डालते हैं। वे अपने किरदार को बहुत ही सादगी और गहराई से निभाते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक याद रहती है।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रावण के रोल में यश, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान जी के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। फिल्म में म्यूजिक हंस जिमेर और एआर रहमान संभाल रहे हैं। ‘रामायण: पार्ट वन’ अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।